फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   2 smugglers arrested with 320 grams of smack

Ghaziabad News: 32 लाख की 320 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
2 smugglers arrested with 320 grams of smack
क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किए दो स्मैक तस्कर। संवाद
गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच की टीम ने 320 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान विनोद निवासी गिधौर, जिला चतरा, झारखंंड व अमित वर्मा निवासी ट्रॉनिका सिटी लोनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दोनों की मुलाकात चतरा के मुख्य तस्कर सुनील मुंडा के जरिए हुई थी। दोनों करीब एक साल से स्मैक की तस्करी कर रहे थे। एक बार खेप लाने के उनको 15-20 हजार रुपये मिलते थे।
विज्ञापन

एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि पुलिस को गाजियाबाद में स्मैक की खेप आने की जानकारी लगी। पुलिस ने घेराबंदी कर लोनी से तस्करों को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर स्मैक बरामद कर ली गई। बरामद स्मैक की बाजार में कीमत करीब 32 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने पूछताछ में बताया कि पहले वह मेहनत मजदूरी करते थे। करीब डेढ़ साल पहले उनकी मुलाकात झारखंड के सुनील मुंडा नाम के तस्कर से हुई थी। वह दिल्ली एनसीआर व आसपास के जिलों में स्मैक की ऑन डिमांड सप्लाई करता है।

ट्रेन, कैंटर, ट्रक, बसों में जैसे भी मौका लगता है, वह सप्लाई करने लगे। आरोपियों ने दिल्ली एनसीआर व जिले के कई ऐसे लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं, जो इस धंधे में संलिप्त हैं। उनकी पहचान करने में पुलिस जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed