{"_id":"605a444d8ebc3ec44635b607","slug":"2-crore-tax-ghaziabad-city-news-gbd2159730110","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 दिन में परिवहन विभाग ने वसूला 2.15 करोड़ टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 दिन में परिवहन विभाग ने वसूला 2.15 करोड़ टैक्स
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने वसूला सवा दो करोड़ टैक्स
गाजियाबाद। जिले में 4600 वाहन स्वामियों ने परिवहन विभाग को नौ करोड़ रुपये का टैक्स नहीं दिया था। दबाव बनाने के बाद अधिकारियों ने तीन टीमें बनाकर एक से 22 मार्च तक 1838 लोगों से दो करोड़ 15 लाख 35 हजार रुपये टैक्स वसूला है। अप्रैल तक बकाया टैक्स
वसूलने का लक्ष्य है। गाजियाबाद में सबसे ज्यादा टैक्स बकाया था। परिवहन विभाग ने ऐसे राजस्व बकाएदारों की सूची तैयार की थी, जिन्होंने कई-कई वाहन लेने के बाद विभाग में टैक्स जमा नहीं किया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार एक मार्च तक करीब चार हजार 600 लोगों पर टैक्स बकाया था। इसमें से करीब 839 बड़े बकाएदार हैं। इन सभी पर करीब नौ करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स है, जिसके लिए लगातार इनसे जमा करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन किसी ने टैक्स जमा नहीं किया है। विभागीय रिमाइंडर का भी इन पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। फरवरी में टैक्स वसूली के लिए उप-परिवहन आयुक्त मेरठ परिक्षेत्र राजीव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह ने बताया कि पहले बकाएदारों को नोटिस भेजे जाएंगे। ब्यूरो