फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नाले में गिरी कार, तीन मासूम समेत सात की मौत

नाले में गिरी कार, तीन मासूम समेत सात की मौत

Sat, 21 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
नाले में गिरी कार, तीन मासूम समेत सात की मौत
नाले में गिरी कार, तीन मासूम समेत सात की मौत
विज्ञापन


गाजियाबाद। नेशनल हाईवे-24 पर बारातियों से भरी एक टाटा सूमो शुक्रवार देर रात करीब 20 फीट गहरे नाले में जा गिरी। इस हादसे में तीन मासूम व दूल्हे के पिता समेत सात लोगों की मौत हो गई। सात से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसा कार में सवार एक बच्चे द्वारा हैंड ब्रेक खोलने की वजह से हुआ। उधर, घटना के बाद विजय नगर थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर बहरामपुर में शादी का जश्न मातम में बदल गया।

सीओ सिटी फर्र्स्ट मनीषा सिंह के मुताबिक देर शाम बुद्ध विहार बहरामपुर की गली नंबर-4 निवासी ओमप्रकाश के बेटे रवि की बारात खोड़ा गई थी। दूल्हे के पिता समेत करीब 12 अन्य बाराती टाटा सूमो में जा रहे थे। बहरामपुर के पास ड्राइवर ने एनएच-24 के पास शौचालय के लिए कार रोक दी। इस दौरान ड्राइवर गाड़ी के हैंड ब्रेक लगाकर उतर गया। वहीं, ड्राइवर के उतरते ही सीट के बराबर में बैठे एक बच्चे ने हैंड ब्रेक खोल दिए, जिस वजह से कार अनियंत्रित होकर नीचे नाले में जा गिरी। कार में सवार लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में ओम प्रकाश, मधु, रीमा, रितु, अंशिका और अस्पताल में भर्ती छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक मूल रूप से बरेली धौरा टांडा व रुद्रपुर (उत्तराखंड) की कैंट कालोनी के रहने वाले हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed