{"_id":"5a81f2de4f1c1ba1268b9f3a","slug":"191518465758-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनगर एक्सटेंशन चौराहा अप्रैल में होगा सिग्नल फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनगर एक्सटेंशन चौराहा अप्रैल में होगा सिग्नल फ्री
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनगर एक्सटेंशन चौराहा अप्रैल में होगा सिग्नल फ्री
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर लोगों को एक महीना और जाम झेलना पड़ेगा। एक्सटेंशन चौराहा अब अप्रैल में ही सिग्नल फ्री हो सकेगा। पावर कारपोरेशन की ओर से हाइटेंशन लाइनों को शिफ्ट नहीं करने से सिग्नल फ्री अभियान धीमा पड़ गया है। कारपोरेशन ने फिलहाल एचटी लाइनों को अंडरग्राउंड करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की है। मार्च के आखिर तक काम पूरा होगा।
राजनगर एक्सटेंशन चौराहा महानगर का सबसे बड़ा जाम प्वाइंट है। चौराहे पर राजनगर, मेरठ, मोहननगर और एलएलटी की ओर जाने व आने वाले लोगों को रोजाना जाम झेलना पड़ता है। सुबह और शाम के वक्त रोजाना वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगती है। वाहनों का अधिक लोड को देखते हुए यहां बगैर फ्लाईओवर बनाए ही चौराहे को सिग्नल फ्री करने का कार्य चल रहा है। चौराहे को सिग्नल फ्री करने व यू-टर्न के निर्माण में एचटी लाइनों को अंडरग्राउंड करने काम के चलते रुकावट आई है।
एक करोड़ की लागत से होगा यू-टर्न व चौड़ीकरण
चौराहे को सिग्नल फ्री बनाने के लिए यू-टर्न व चौड़ीकरण का कार्य पीडब्ल्यूडी को सौंपा गया है। करीब एक करोड़ की लागत से दिसंबर में शुरू हुआ निर्माण कार्य एचटी लाइनों के चलते अटक गया है। पीडब्ल्यूडी की ओर से करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में चार लेन की सड़क का चौड़ीकरण कर दो अतिरिक्त लेन बनाई जाएंगी। यू-टर्न बनने से हाइवे के दोनों और राजनगर एक्सटेंशन व एएलटी से आने वाले रास्ते पर निर्बाध ट्रैफिक चल सकेगा।
विज्ञापन
एचटी लाइनों को अंडरग्राउंड करने को दिए 18 लाख
पीडब्ल्यूडी की ओर से पावर कारपोरेशन को राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर चल रहे निर्माण कार्य के बीच में आने वाली दो एचटी लाइनों को अंडरग्राउंड करने केलिए 18 लाख रुपये जारी किए हैं। कारपोरेशन ने एचटी लाइनों को अंडरग्राउंड करने के लिए टेंडर प्रक्रिया अब शुरू की है। लाइनों को शिफ्ट करने में मार्च के आखिर तक वक्त लग सकता है।
डिवाइडर को ऊंचा करने का काम प्रगति पर
चौराहे को सिग्नल फ्री करने के साथ ही पीडब्ल्यूडी की ओर से डिवाइडर को ऊंचा करने का कार्य शुरू कर दिया है। पीडब्ल्यूडी की ओर से मेरठ रोड तिराहे से मेरठ की ओर जाने वाले मार्ग पर डिवाइडर को ऊंचा करने का कार्य शुरू किया गया है। डिवाइडर को ऊंचा करने के लिए पीडब्ल्यूडी को 1.40 करोड़ रुपये का फंड जारी हुआ। डिवाइडर ऊंचा करने का काम एनएच-58 पर मोदीनगर सीमा तक होगा। डिवाइडर को ऊंचा करने से आए दिन होने वाले हादसों पर रोक लगाई जा सकेगी।