{"_id":"5ce291a6bdec22076c4ed57b","slug":"181558352294-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएनडी तक एलिवेटेड रोड विस्तार के अलाइनमेंट पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएनडी तक एलिवेटेड रोड विस्तार के अलाइनमेंट पर लगी मुहर
विज्ञापन
डीएनडी तक एलिवेटेड रोड विस्तार के अलाइनमेंट पर स्वीकृति
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन से यूपी गेट तक बनी देश की सबसे लंबी सिंगल पिलर एलिवेटेड रोड का डीएनडी तक विस्तार होना है। एलिवेटेड रोड के अलाइनमेंट व डीएनटी से पहले बनने वाले जंक्शन को लेकर दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता कार्यालय में एनसीआरटीसी, नोएडा प्राधिकरण और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की बैठक हुई। तीनों विभागों ने एलिवेटेड रोड के चिल्ला रेगुलेटर से होते हुए डीएनडी तक होने वाले विस्तार के अलाइनमेंट को हरी झंडी दे दी है।
एलिवेटेड रोड विस्तार प्रोजेक्ट के आसपास तीनों विभागों की परियोजनाएं आ रही हैं। ऐसे में अलाइनमेंट पर तीनों विभागों की सहमति से एलिवेटेड रोड के डीएनटी तक विस्तार की बड़ी रुकावट दूर हो गई है। बैठक में जीडीए की ओर से सलाहकार फर्म के सदस्यों ने शिरकत की। बता दें कि गाजियाबाद की एलिवेटेड रोड का हिंडन कैनाल रोड होते हुए डीएनडी तक विस्तार किया जाना है। इसका जीडीए की सलाहकार फर्म ने अलाइमेंट तैयार किया था।