फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   स्विमिंग पूल में डूबकर युवक की मौत

स्विमिंग पूल में डूबकर युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
स्विमिंग पूल में डूबकर युवक की मौत
स्विमिंग पूल में डूबकर युवक की मौत
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली लोनी स्थित डीएलएफ कॉलोनी में स्विमिंग पूल में डूबकर युवक की मौत हो गई। मामला सोमवार शाम का है। युवक अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव अपने पैतृक गांव बिहार ले गए। वहीं पुलिस ने शिकायत आने पर कार्रवाई की बात कही है।
मूलरूप से बिहार का रहने वाला मौ. परवेज (22) परिवार के साथ इलाइचीपुर नसीब विहार कॉलोनी में रहता था। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। मृतक परवेज के जीजा असलम ने बताया कि वह दो-तीन दोस्तों के साथ डीएलएफ रेल विहार कॉलोनी स्थित एक स्विमिंग पूल में सोमवार को नहाने गया था। सभी लोग स्विमिंग पूल में नहा रहे थे। तभी देखते ही देखते वह गहरे पानी में डूबने लगा। कुछ देर वह पानी से बाहर नहीं आया। दोस्तों ने पानी से बाहर नहीं आने पर लाइफ गार्ड को बुलाया और उन्हें पानी से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मंगलवार को शव परिवार को सौंप दिया। इसके बाद वह शव को बिहार ले आए। जहां उन्होंने स्थानीय कब्रिस्तान में शव सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली एसएचओ संजय वर्मा ने बताया कि परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट आने पर करेंगे शिकायत
शकील बिहार से लोनी काम के लिए आए हैं। वह रिक्शा चालक हैं। करीब एक साल पहले ही परवेज की शादी जूही से हुई थी। पति की मौत की खबर सुनकर वह सदमे में है और पति को याद कर रो रही है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि परवेज की मौत के मामले में स्विमिंग पूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद, साथ ही पीएम रिपोर्ट के आने पर शिकायत करने की बात कही। उन्होंने बताया कि बिहार से आने के बाद पुलिस से मामले की शिकायत की जाएगी। वहीं उन्होंने स्विमिंग पूल में सेफ्टी उपकरणों पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed