फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आवास विकास परिषद ने मंदिर किया ध्वस्त, किसानों ने किया विरोध

आवास विकास परिषद ने मंदिर किया ध्वस्त, किसानों ने किया विरोध

Tue, 27 Jun 2017 01:11 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
आवास विकास परिषद ने मंदिर किया ध्वस्त, किसानों ने किया विरोध

विज्ञापन

मंदिर किया ध्वस्त, किसान भड़के
मंडोला गांव में आवास विकास परिषद की टीम ने सोमवार को अधिगृहित जमीन पर बने एक मंदिर को ध्वस्त कर दिया। विरोध में किसानों ने अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर पंचायत की।

दोपहर करीब 12 बजे आवास विकास परिषद की टीम मंडोला पहुंची और मंदिर को ध्वस्त कर दिया। इससे किसान भड़क और नारेबाजी। टीम के जाने के बाद किसानों पंचायत की।
विज्ञापन


इसमें मंदिर के महंत फक्कड़ दास ने आवास विकास और प्रशासन के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि दो दिन में मंदिर का निर्माण नहीं शुरू किया गया तो संत समाज एकजुट हो जाएगा। इसके बाद सभी संत और साधु मिलकर प्रशासन के खिलाफ अनशन पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में हिंदू रक्षा दल के प्रदेश संयोजक अमित प्रजापति भी मौजूद रहे। उन्होंने एसएचओ रोजंत त्यागी से बात की और दो दिन में निर्माण काम शुरू करने की अपील की।

प्रजापति ने कहा यदि प्रशासन द्वारा मंदिर का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जाता है तो वह मामले की जानकारी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचाएंगे। सहयोगी हिंदुत्व और धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर किसानों की लड़ाई लड़ी जाएगी।

किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
किसानों ने प्रशासन और आवास विकास को कड़े शब्दों में कहा कि हमारे घर, मंदिर, घेर, फसल, ट्यूबवेल, पेड़ आदि का नुकसान करके मुआवजे की आवाज को नहीं दबाया जा सकता।


प्रशासन किसानों पर कितने भी झूठे मुकदमे लगाना चाहे लगा ले, लेकिन वह पीछे नहीं हटेंगे। जल्द ही किसान उग्र आंदोलन करेंगे। इस बार किसान आरपार की लड़ाई को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed