फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   18 lakh rupees looted from businessman police investigation going on

गाजियाबाद: सर्राफा कारोबारी की स्कूटी में टक्कर मारकर लूटे 18 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 27 Jun 2022 11:46 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 27 Jun 2022 11:46 AM IST
सार

स्कूटी सवार एक बदमाश ने कारोबारी की स्कूटी में टक्कर मारकर गिराया और बाइक सवार दो बदमाशों ने नकदी से भरा बैग लूट लिया। 

विज्ञापन
18 lakh rupees looted from businessman police investigation going on
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में स्वर्णजयंती पुरम में पेट्रोल पंप के पास तीन बदमाशों ने रविवार देर रात सर्राफा कारोबारी कृष्ण कांत से 18 लाख रुपये लूट लिए। स्कूटी सवार एक बदमाश ने कारोबारी की स्कूटी में टक्कर मारकर गिराया और बाइक सवार दो बदमाशों ने नकदी से भरा बैग लूट लिया। 

विज्ञापन


गोविंदपुरम निवासी कृष्ण कांत सर्राफा कारोबारी हैं। रविवार रात वो अपने सीए के यहां से पिट्ठू बैग में नकदी लेकर सोना लेने जा रहे थे। इसी दौरान स्वर्णजयंती पुरम में बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल की जांच कर सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है। टीम घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed