फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रफ्तार ने गर्भ में पल रहे बच्चे सहित चार की जिंदगी छीनी

रफ्तार ने गर्भ में पल रहे बच्चे सहित चार की जिंदगी छीनी

Mon, 30 Apr 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
रफ्तार ने गर्भ में पल रहे बच्चे सहित चार की जिंदगी छीनी
रफ्तार ने गर्भ में पल रहे बच्चे सहित चार जिंदगी छीनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। गन्ने के ओवरलो़ड वाहनों की रफ्तार ने गर्भ में पल रहे बच्चे और उसकी मां समेत तीन की जिंदगी छीन ली, लेकिन इससे पहले भी चार माह के दौरान हुए दर्जनों हादसों के बाद भी पुलिस और प्रशासन समेत संभागीय परिवहन विभाग गन्ने के ओवरलोड वाहनों पर कोई शिकंजा कसने को तैयार नहीं हैं।
सिंभावली थाना क्षेत्र में जिस ऑटो को गन्ने के ट्रक ने टक्कर मारी, उसमें सवार रियाजू अपनी 6 माह की गर्भवती पत्नी अंजुम के साथ हापुड़ को जा रहा था, जहां से उसे पिलखुवा में अपनी ससुराल जाना था। क्योंकि पिता की मौत होने पर अंजुम की मां इद्दत कर रही थी, जिसके पूरा होने वह मां से मिलने जा रही थी। लेकिन अति व्यस्तम हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को ऐसी टक्कर मारी कि उसमें सवार गर्भवती अंजुम समेत एक अज्ञात महिला तथा ऑटो चालक आशिक उर्फ काले की मृत्यु हो गई। गर्भ में पल रही नन्ही सी जान को लेकर अंजुम और उसका पति रियाजू बेहद गंभीरता के साथ कदम उठा रहे थे, लेकिन ट्रक की तेज रफ्तार ने मौत का ऐसा झपट्टा मारा कि कोख में पल रही नन्ही सी जान भी दुनिया की खुली हवा में आंख खोलने से पहले ही मां के साथ चल बसी। हाईवे पर इससे पहले दस फरवरी को ब्रजघाट के पास ट्रक की टक्कर लगने से गुरूग्राम से छोटे भाई की शादी में शिरकत करने आ रहे अकरम, उसकी पत्नी नसरीन समेत पांच साल की गोद ली बेटी जोया और 18 फरवरी को छोटे भाई की शादी के मद्देनजर गढ़ के गांव अठसैनी से जीजा को घर ले जाने के दौरान मेरठ रोड पर नानपुर में ट्रक की टक्कर लगने से गांव ललियाना के चांद मोहम्मद की मौत हुई थी। हादसों के बाद पुलिस और प्रशासन समेत संभागीय परिवहन विभाग के अफसर ठोस कदम उठाने की बजाए महज औपचारिकता पूरी करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य, डीएसपी संतोष मिश्रा और एआरटीओ प्रणव झा का कहना है कि संयुक्त रणनीति बनाकर ओवरलोड गन्ना ढोने वाले तथा डग्गामार वाहनों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed