{"_id":"5ac922d44f1c1bcf618b6033","slug":"171523131092-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से बाल्टी टूटी तो दो लोगों को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से बाल्टी टूटी तो दो लोगों को गोली मारी
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार से बाल्टी टूटी तो दो लोगों को गोली मारी
गाजियाबाद। हिंडन विहार में कार की टक्कर से बाल्टी टूट जाने पर एक दिन बाद पिता-पुत्र ने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर कारोबारी व उसके कर्मचारी को गोली मार दी। कारोबारी को पेट और कंधे में गोली लगी है, जबकि कर्मचारी के सिर को छूकर गोली निकल गई। कारोबारी की हालत गंभीर है। तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नाहल मसूरी निवासी परवेज (55) हिंडन विहार में पुरानी फोम के कबाड़ का काम करते हैं। उनके गोदाम में मूलरूप से बिहार निवासी सलीम उर्फ मामा (35) कर्मचारी है। हिंडन विहार में ही इस्लाम नगर निवासी अफजाल उसका बेटा असनान व एक अन्य रिश्तेदार आतिफ लोहे के कबाड़ का गोदाम चलाते हैं। सीओ सेकेंड आतिश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अफजाल व उसका बेटा अपनी लग्जरी कार लेकर परवेज के गोदाम के बाहर से गुजर रहे थे। वहां पशुओं के पानी पीने के लिए एक बाल्टी रखी थी। कार के पहिए से बाल्टी टूट गई। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, लेकिन आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया। शुक्रवार को परवेज गोदाम पर नहीं था। शनिवार को लौटे परवेज अफजाल से शिकायत की तो दोनों पक्षों में फिर कहासुनी हुई। अफजाल ने असनान और आतिफ के साथ मिलकर परवेज और सलीम पर लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिए। दो गोली परवेज और एक गोली सलीम को लगी।