{"_id":"5a3ac2764f1c1b87698c2d95","slug":"171513800310-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर टॉयलेट किया, राहगीर ने वीडियो बनाकर ट्वीट किया-Ghaziabad city","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर टॉयलेट किया, राहगीर ने वीडियो बनाकर ट्वीट किया-Ghaziabad city
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीच सड़क युवक कर रहे थे लघुशंका, वीडियो वायरल
गाजियाबाद। एक तरफ नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण में गाजियाबाद को नंबर वन बनाने के लिए जद्दोजहद कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग शहर को गंदा कर रहे हैं। नासिरपुर चौकी के पास ही कुछ युवक सड़क के बीच में खड़े होकर लघुशंका कर रहे थे। एक राहगीर ने उनका वीडियो बनाकर सीएम, डीजीपी, डीएम और एसपी सिटी को भेजा है।
ट्वीटर पर यह वीडियो गौरव बंसल नाम के एक युवक ने ट्वीट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक शराब के नशे में हैं और चलते ट्रैफिक के बावजूद सड़क के बीच में खड़े होकर पेशाब कर रहे हैं। नासिरपुर पुलिस चौकी नजदीक होने के बावजूद आरोपी निडर होकर अभद्रता और शहर को गंदा कर रहे हैं। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं सीओ सेकेंड आतिश कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने पर कार्रवाई की जाएगी।