फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   17 year old student commits suicide by jumping from eighth floor

Ghaziabad: 17 वर्षीय छात्रा ने आठवीं मंजिल से कूदकर दी जान, मां की डांट से आहत होकर उठाया यह कदम

Mon, 15 Apr 2024 11:14 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 15 Apr 2024 11:14 PM IST
सार

लड़की पंचशील सोसायटी में अपनी मां, छोटे भाई और मौसी के साथ रहती थी। लड़की के पिता साउथ कोरिया में काम करते है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।  

विज्ञापन
17 year old student commits suicide by jumping from eighth floor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

गाजियाबाद के कवि नगर क्षेत्र के पंचशील सोसायटी के टावर कर में रहने वाली छात्रा ने मां की डांट से आहत होकर आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। वह बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस को जानकारी मिली कि किसी लड़के से बातचीत करने की जानकारी मां को हुई तो उन्होंने उसकी डांट लगा दी। मां ने उसे समझाते हुए कहा कि कल से कॉलेज मत जाना घर से ही पढ़ाई करो। इस बात से नाराज होकर उसने जान दे दी।

विज्ञापन


लड़की पंचशील सोसायटी में अपनी मां, छोटे भाई और मौसी के साथ रहती थी। लड़की के पिता साउथ कोरिया में काम करते है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले एक लड़के से बातचीत करने की बात मां को पता चली। इस बात उन्होंने उसकी डांट लगा दी। सोमवार को मां ने लड़की को फिर डांटा तो उसने आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी।
विज्ञापन


यह जानकारी परिजनों ने पुलिस को बताई है। आनन फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed