{"_id":"5ce29192bdec22071212d341","slug":"161558352274-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर ने बस में मारी टक्कर, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर ने बस में मारी टक्कर, छह घायल
विज्ञापन
कंटेनर ने बस में मारी टक्कर, छह घायल
खुर्जा। एनएच 91 स्थित अग्रवाल तिराहे के पास खड़ी रोडवेज बस में तेज गति से आ रहे बेकाबू कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को छुट्टी दे दी।
रविवार सुबह बुद्ध विहार डिपो की बस दिल्ली से अलीगढ़ जा रही थी। खुर्जा के एनएच-91 स्थित अग्रवाल तिराहे के पास पहुंचने पर चालक दीपक दिवाकर ने बस को रोक लिया। इसी दौरान पीछे से तेज गति पर आ रहे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बस अनियंत्रित खोकर खाई में जा गिरी। जिसमें कासगंज निवासी धर्मेंद्र, सनी और विपुल, अलीगढ़ निवासी लेखराज, पिंटू और मिथलेश घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नगर के जटिया अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। उधर, बुद्ध विहार डिपो रोडवेज के कर्मचारी विभागीय कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंच गए। ब्यूरो