{"_id":"5a8dd23b4f1c1b2d068b7f19","slug":"161519243835-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दो गिरफ्तार, दरोगा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में दो गिरफ्तार, दरोगा घायल
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, दरोगा घायल
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर में बुधवार अपराह्न नगर निगम के ऑपरेटर को लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से 12 राउंड गोलियां चलीं, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। उनका एक साथी भाग गया। मुठभेड़ में एक दरोगा घायल हुआ है। बदमाशों के पास से एक तमंचा, दो बाइक, एक पिस्टल, कारतूस बरामद हुए हैं।
शालीमार गार्डन निवासी नरेश तोमर नगर निगम में ऑपरेटर हैं। वह अपराह्न करीब सवा दो बजे राजेंद्र नगर बिजलीघर के पास से बाइक से गुजर रहे थे, तभी उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। वह बाइक साइड में लगाकर बात करने लगे। तभी बाइक पर तीन बदमाश आए और उन पर तमंचा तान दिया। बदमाशों ने मोबाइल, पर्स और बाइक छीन ली। नरेश ने पीछा किया तो एक बदमाश ने फायरिंग की। उन्होंने एक साइकिल वाले से फोन लेकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खेतान स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। शाहरुख निवासी गरिमा गार्डन और तस्लीम उर्फ भूरा निवासी सीमापुरी के पैर में गोली लगी। एक बदमाश बीएसएनएल ऑफिस की ग्रिल फांदकर भाग गया। चौकी इंचार्ज अंजनी सिंह के हाथ और पेट में गोली लगी है। एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों से उसके फरार साथी की जानकारी ली जा रही है।