{"_id":"5a1b1e3f4f1c1b68678be492","slug":"161511726655-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनपार के बूथों पर दिखी बदलाव की बयार-Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनपार के बूथों पर दिखी बदलाव की बयार-Cordination
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइनपार के बूथों पर दिखी बदलाव की बयार
गाजियाबाद। विकास की दौड़ में पिछड़े और अर्से से शहर से सीधे जुड़ने की मांग करने वाले लाइनपार क्षेत्र के वोटरों ने इस बार बदलाव के लिए मताधिकार का प्रयोग किया। विजय नगर, प्रताप विहार के विभिन्न बूथों पर सुबह से ही वोटरों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। वहीं, प्रताप विहार स्थित लीलावती पब्लिक स्कूल में वार्ड नंबर-48 के लिए वोटिंग देर शाम करीब 6:30 बजे तक चली।
विजय नगर से सटी एनएच-24 की डूडाहेड़ा, अकबरपुर-बहरामपुर सहित अन्य क्षेत्रों में भी वोटिंग लिस्ट से नाम गायब होने के बावजूद बाकी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। रविवार को सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हुई वोटिंग की शुरुआत में तो लाइनपार क्षेत्र के कई बूथों पर सन्नाटा छाया रहा लेकिन सुबह नौ बजने के बाद महिला-पुरुष मतदाताओं के साथ युवा वोटरों की पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी कतारें दिखीं।
विजय नगर में कैलाश नगर के धारा सिंह कालेज और प्रताप विहार के गोल्डन पब्लिक स्कूल के बूथों पर वोटरों की भीड़ लगी रही। वहीं, लीलावती पब्लिक स्कूल में फर्जी वोट डालने की अफवाह पर विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ताओं के आपस में भिड़ने के बावजूद मतदान केंद्र के विभिन्न बूथों पर लोगों की लंबी लाइनें लगी रहीं। विजय नगर के जेकेजी स्कूल में बनाए गए विभिन्न पोलिंग बूथों पर वोटिंग का प्रतिशत अन्य बूथों के मुकाबले अधिक रहा। यही स्थिति चिल्ड्रंस एकेडमी के बनाए गए बूथों पर रही हालांकि राजकीय कन्या इंटर कालेज के पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की भीड़ कम देखने को मिली।