फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अपराध रोकने के लिए छह थाना प्रभारी समेत नौ के तबादले

अपराध रोकने के लिए छह थाना प्रभारी समेत नौ के तबादले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
अपराध रोकने के लिए छह थाना प्रभारी समेत नौ के तबादले
एसएसपी ने छह थानेदार बदले, नौ इंस्पेक्टरों के तबादले
विज्ञापन

गाजियाबाद। अपराध रोकने में नाकाम रहे थानेदारों में एसएसपी ने बड़ा फेरबदल किया है। छह थाना प्रभारी समेत नौ इंस्पेक्टर के तबादले किए हैं। कुछ इंस्पेक्टर को नई तैनाती दी गई है, तो कुछ के कार्यक्षेत्र बदले हैं।

एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आचार संहिता हटने ही थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। सिहानीगेट थाना प्रभारी संजय पांडेय को लोनी थाने का इंचार्ज बनाया है। लोनी में तैनात इंस्पेक्टर संजय वर्मा को पुलिस लाइन भेजा गया है। सिहानी गेट थाने की कमान मुरादनगर थाना प्रभारी रहे उमेश बहादुर सिंह को सौंपी गई है। उनकी जगह मसूरी थाने से हटाकर ओपी सिंह को मुरादनगर थाने का नया प्रभारी बनाया है। मसूरी थाने पर एसएसपी ने अपने पीआरओ प्रवीन शर्मा को प्रभारी बनाकर भेजा है। दूसरे पीआरओ राजीव कुमार को भोजपुर थाने का चार्ज दिया है। भोजपुर थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध को हटाकर प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ बनाया गया है। इंस्पेक्टर लक्ष्मण वर्मा को नगर कोतवाली का प्रभारी बनाया है। नगर कोतवाल रहे जयकरण सिंह को प्रभारी सम्मन सेल बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed