{"_id":"5cf57554bdec22075b0c1439","slug":"15595902241210-ghaziabad-news119","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की बोर्ड बैठक 10 को बुलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की बोर्ड बैठक 10 को बुलाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की बोर्ड बैठक 10 को बुलाने की तैयारी
गाजियाबाद। कार्यकारिणी समिति की बैठक में पास होने के बाद अब नगर निगम का बजट बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके लिए 10 जून को बोर्ड बैठक बुलाने की तैयारी की जा रही है। महापौर आशा शर्मा बैठक बुलाने के लिए मंगलवार को आदेश जारी कर सकती हैं।
नगर निगम की बोर्ड बैठक पहले सात जून को बुलाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन पांच या छह जून को ईद होने की संभावना के चलते बैठक की तारीख में परिवर्तन कर दिया गया है। निगम अधिकारियों ने भी सात जून को बोर्ड बैठक से एक दिन पूर्व ईद होने की वजह से तैयारी हो पाने में संशय जताते हुए बैठक 10 जून के आसपास बुलाने का अनुरोध किया था। ऐसे में अब 10 जून को बैठक बुलाई जा सकती है। महापौर ने मौखिक तौर पर अधिकारियों को बता दिया है, लेकिन मंगलवार को लिखित आदेश जारी हो सकते हैं। इस बैठक में कार्यकारिणी से पास हो चुके वर्तमान वित्तीय वर्ष के बजट पर मंथन होगा। बोर्ड से पास होने के बाद ही बजट को विकास कार्यों में इस्तेमाल किया जा सकेगा।