{"_id":"5cf56967bdec22070518e43e","slug":"155958717120-ghaziabad-news134","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन से टच हुई ट्रैक्टर ट्राली, युवक की मौत, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन से टच हुई ट्रैक्टर ट्राली, युवक की मौत, दो झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटी लाइन से टच हुई ट्रैक्टर ट्राली, युवक की मौत, दो झुलसे
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव रौंडा स्थित बंबे पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार तीन लोग एचटी लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबिक दो युवक झुलस गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रौंडा निवासी रणवीर (25) पुत्र सुरेंद्र सिंह अपने दो साथियों रवि व रूपचंद के साथ मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से वापस गांव जा रहे थे। जैसे ही वे रौंडा स्थित बंबे की पटरी पर पहुंचे ट्रैक्टर ट्रॉली हाईटेंशन लाइन से टच हो गई। करंट से रणवीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रवि व रूपचंद गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने झुसले युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर हंगामा कर जाम लगाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ शिकारपुर सोमदत्त सोलंकी ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली ने विद्युत पोल पर टक्कर मारी थी, जिससे लाइन का तार गिरने से दुर्घटना घटित हुई है। -