फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   शौचालय में लगवाई राष्ट्रपिता और अशोक चिन्ह वाली टाइल्स

शौचालय में लगवाई राष्ट्रपिता और अशोक चिन्ह वाली टाइल्स

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
शौचालय में लगवाई राष्ट्रपिता और अशोक चिन्ह वाली टाइल्स
शौचालय में लगवाई राष्ट्रपिता और अशोक चिन्ह वाली टाइल्स
विज्ञापन

बुलंदशहर/डिबाई। दानपुर ब्लॉक के गांव इछावरी में ग्राम प्रधान ने स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण के तहत बनाए गए शौचालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और राष्ट्रीय चिन्ह अशोक के चिन्ह् वाली टाइल्स लगवा दी। ग्रामीणोें ने जब इसका विरोध किया तो प्रधान ने टाइल्स हटवा दी। मामला विभागीय अधिकारियों तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। अफसरों ने प्रधान से जवाब मांगने के साथ जांच के लिए टीम का गठन कर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
दानपुर ब्लॉक के गांव इछावरी में स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण के तहत करीब 300 शौचालयों का निर्माण करवाया गया। सभी शौचालयों का निर्माण भी पूरा हो गया। खुलासा हुआ कि कुछ शौचालयों में ग्राम प्रधान की सह पर पात्रों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अशोक चिन्ह वाली टाइल्स लगवा दी। चर्चा यह है कि जिस समय यह टाइल्स लगवाई गई। उस समय किसी ग्रामीण को पता नहीं चला। जब पता चला तो ग्रामीणों ने सोमवार को ग्राम प्रधान के खिलाफ हंगामा किया। बताया गया कि इसकी सूचना मिलते ही गांव में पुलिस भी पहुंची। लेकिन किसी ग्रामीण द्वारा तहरीर न मिलने पर पुलिस वापस लौट गई। वहीं, ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए शौचालयों से इन टाइल्स को हटवा दिया है। इस पूरे मामले की जानकारी विभागीय अफसरों को भी ग्रामीणों द्वारा दी गई। जानकारी मिलते ही विभागीय अफसर हरकत में आ गए। साथ ही इस पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया। अफसरों का कहना है कि ग्राम प्रधान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जांच टीम की रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

कोट
गांव इछावरी में बने करीब नौ शौचालयों में राष्ट्रपिता और अशोक चिन्ह वाली टाइल्स लगाने का मामला सामने आया है। इसकी जांच के लिए टीम का गठन कर ग्राम प्रधान से जवाब मांगा गया है। टीम की जांच रिपोर्ट मिलने पर ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अमरजीत सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस समय शौचालय बने थे, पात्र परिवारों ने खुद ही यह टाइल्स लगवाए थे। मामला मेरे संज्ञान में नहीं था, जानकारी होने पर शौचालय से टाइल्स को हटवा दिया गया है। - सावित्री देवी, ग्राम प्रधान इछावरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed