{"_id":"5cf5677cbdec2207272c5c04","slug":"155958668011-ghaziabad-news92","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
ककोड़ । घर में मृत मिली विवाहिता के परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालवालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम खडूरा निवासी उदयवीर सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी काजल की शादी 6 जुलाई 2017 में ककोड़ क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ की थी। बताया कि काजल के पति व अन्य ससुरालवालों का व्यवहार प्रति ठीक नहीं था। वह उसे प्रताड़ित करते रहते थे। बताया कि 31 मई को उन्हें सूचना मिली की ससुरालवालों ने उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो ससुराल पक्ष के सभी लोग घर से गायब थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उदयवीर ने पति व ससुरालवालों पर काजल की हत्या करने का आरोप लगा नामजद तहरीर दी है। थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मृतका का बिसरा पिर्जव कर लिया गया। जांच में प्रकाश में आया है कि मृतका को लूज मोशन था। सही समय पर उसका उपचार नहीं कराने के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।