{"_id":"5a91b3f94f1c1bbd218b4f2d","slug":"151949845410-pilakhwa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में भीषण आग, बीस लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री में भीषण आग, बीस लाख का नुकसान
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्ट्री में भीषण आग, बीस लाख का नुकसान
धौलाना। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हापुड़, गाजियाबाद से भी अग्निशमन की गाड़ी बुलाई गई थी। आग लगने से करीब 20 लाख के नुकसान की बात कही जा रही है।
दिल्ली निवासी अमित सिंघल औद्योगिक क्षेत्र स्थित फेस टू प्लाट नंबर 605 में शादी के कार्ड वाले पेपर बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं। गत्ता फैक्ट्री में सुबह करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। आग लगी देख फैक्ट्री कर्मियों ने सूचना कंपनी अधिकारियों व पुलिस को दी। साथ ही अग्निशमन विभाग की टीम को भी अवगत कराया गया। इस पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया गया। आग गत्ते में लगी होने के कारण बहुत अधिक भड़क गई। काबू पाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक फैक्ट्री में कच्चा व तैयार माल जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड को बुलवाकर आग पर काबू पाया। एसओ का कहना है कि सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर भेज दी गई थी।