{"_id":"56f190334f1c1b8201f14d67","slug":"15-wheels-of-trains-at-the-station-panel-failed-paused-hapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ स्टेशन पर पैनल फेल थमे 15 ट्रेनों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ स्टेशन पर पैनल फेल थमे 15 ट्रेनों के पहिए
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर घर जाने वालों को रेलवे की तकनीकी खराबी ने आफत में डाल दिया। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम करीब 6.45 बजे पैनल खराब होने से दिल्ली-मुरादाबाद रूट ठप हो गए। इस कारण गाजियाबाद से हापुड़ रूट पर जाने वाली 15 से अधिक ट्रेनें बीच रास्ते में ही खड़ी हो गईं।
विज्ञापन
रेलवे के इंजीनियर पैनल को ठीक करने में लगे रहे। जानकारी न होने के कारण पूछताछ केंद्र पर यात्रियों की भारी भीड़ लगी रही। रात करीब 10 बजे के बाद गाजियाबाद से हापुड़ की ओर ट्रेन का संचालन होने लगा।
विज्ञापन
मंगलवार शाम 6.45 बजे अचानक हापुड़ स्टेशन पर लगा पैनल सिस्टम खराब हो गया। गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जाने वाली ट्रेनें बीच रास्ते में खड़ी हो गई इससे रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी होली पर घर जाने वालों को हुई।
विज्ञापन
ट्रेनें तीन से चार घंटे लेट हो गईं। हापुड़ में पैनल फेल होने के कारण हापुड़ शटल महरौली स्टेशन पर 50 मिनट, फैजाबाद एक्सप्रेस एक घंटे, पदमावत एक्सप्रेस हिंडन पुल पर करीब 40 मिनट खड़ी रही, वहीं नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल गाजियाबाद स्टेशन पर 45 मिनट खड़ी रही।
स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि हापुड़ जंक्शन पर पैनल खराब होने के कारण यह दिक्कत हुई है। देर रात करीब 10 बजे गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जाने वाले रूट क्लीयर हो गया था।