फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   14 traffic signals at intersections are closed

14 चौराहों पर बंद हैं ट्रैफिक सिग्नल

Sun, 21 Aug 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Sun, 21 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
14 traffic signals at intersections are closed
ट्रै‌फिक लाइट - फोटो : demo pic

डीएम भले ही शहर में ट्रैफिक जाम से परेशान हो, लेकिन ट्रैफिक सिग्नल ही खराब हैं तो जाम से निजात मिलना फिलहाल मुश्किल है। डीएम की सख्ती के बाद नगर निगम अधिकारियों ने शहर में घूमकर ट्रैफिक लाइट्स का हाल जाना। 42 प्वाइंट पर लगे सिग्नल में 14 तिराहों-चौराहों की ट्रैफिक लाइटें खराब मिली।

विज्ञापन


यानी इन 14 तिराहों-चौराहों  पर ट्रैफिक ‘राम भरोसे’ है। निगम ने यह लिस्ट हाल ही में डीएम को भेजी है।नगर निगम ने बीओटी पैटर्न (बिल्ट ऑपरेट एंड ट्रांसफर) पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का कांट्रेक्ट प्राइवेट फर्मों को दिया हुआ है। इन  का संचालन करना फर्मों की जिम्मेदारी है, इसकी एवज में उन्हें इन पर विज्ञापन लगाकर खर्च निकालने की इजाजत दी गई है।
विज्ञापन


इन फर्मों ने विज्ञापन से कमाई तो की, लेकिन ट्रैफिक सिग्नल के संचालन में दिलचस्पी नहीं दिखाई। ट्रैफिक सिग्नल खराब होने की वजह से शहर में अक्सर जाम रहता है। तिराहों-चौराहों पर मैनुअल ट्रैफिक चलाने में पुलिसकर्मियों को भी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां खराब हैं ट्रैफिक सिग्नल

घंटाघर चौक जीटी रोड, विजयनगर थाना चौक, एनएच-24 पर प्रताप विहार क्रासिंग, एनएच-24 पर राठी रोड क्रासिंग, प्रहलाद गढ़ी, मोहननगर चौराहा, नंदग्राम टी प्वाइंट, मुकुंद लाल इंटर कालेज चौराहा, बीईएल टी प्वाइंट थाना लिंक रोड, करहेड़ा मोड़, आराधना सिनेमा टी प्वाइंट, साइट-4 पुलिस चौकी सौर ऊर्जा मार्ग, शास्त्री नगर तिराहा हापुड़ रोड, रेलवे स्टेशन कट


..
अधिकारी बोले
कुछ स्थानों पर मेट्रो और ट्रैफिक पुलिस द्वारा कट बंद कर दिए जाने की वजह से ट्रैफिक लाइटें बंद हैं। अन्य जहां भी लाइटें बंद मिली उनसे संबंधित फर्मों को नोटिस जारी कर तत्काल उन्हें चालू कराने के लिए कहा गया है। अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने वाली फर्मों पर कार्रवाई की जाएगी। - अरुण कुमार गुप्त, उप नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed