फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   14 projects have laid the foundation stone of development speed

14 परियोजनाओं का शिलान्यास कर दी विकास को रफ्तार

Thu, 22 Dec 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद Updated Thu, 22 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
14 projects have laid the foundation stone of development speed
अन्य - फोटो : अमर उजाला
इंदिरापुरम स्थित मल्टी परपज ग्राउंड में बुधवार को राज्यसभा सांसद व सपा राष्ट्रीय महासचिव ने जीडीए की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास और 25 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। हालांकि इनमें से कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास काफी समय पहले हो चुका है।    
विज्ञापन

              
सांसद रामगोपाल यादव ने वैशाली मेट्रो स्टेशन के समीप मल्टीलेवल पार्किंग, हिंडन एयर फोर्स से दिल्ली बॉर्डर तक चार लेन से छह लेन सड़क चौड़ीकरण, हिंडन नदी पर दो लेन पुल, सिटी फॉरेस्ट समेत 25 का लोकार्पण और हिंडन कट कैनाल ब्रिज का निर्माण कार्य, मधुबन बापूधाम में बुनकर मार्ट, लिंक रोड वसुंधरा कट पर फ्लाईओवर निर्माण समेत 14 विकास कार्यों का शिलान्यास किया है।
विज्ञापन


इस दौरान रामगोपाल यादव ने कहा कि सपा सरकार ने गाजियाबाद में विकास की नई इबारत लिखी है। एलिवेटेड रोड हो या न्यू लिंक रोड, पांच साल में सपा सरकार ने गाजियाबाद को सबसे विकसित शहरों में पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास उन्होंने किया, उनमें से ज्यादातर का निर्माण काफी पहले शुरू हो चुका है। इसमें वसुंधरा कट पर बनने वाले फ्लाईओवर निर्माण कार्य का शिलान्यास जीडीए वीसी विजय यादव दो अक्तूबर को कर चुके हैं।

हिंडन कट कैनाल पर बन रहे ब्रिज का निर्माण भी करीब दो महीने पहले शुरू हो चुका है। आईटीएस से लेकर हिंडन एयरफोर्स तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। ऐसे ही जिन परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ उसका लाभ लोग काफी समय पहले से उठा रहे हैं, जिसमें करहेड़ा में बने सिटी फॉरेस्ट को 2015 में लोगों के लिए खोल दिया गया था।

इसके बाद जीडीए कई बार कार्यक्रमों का आयोजन भी कर चुका है। यही नहीं वैशाली मेट्रो स्टेशन पर बनी मल्टीलेवल पार्किंग भी अक्तूबर 2015 में शुरू हो गई थी। हिंडन पर बने चौथे पुल का भी राज्यसभा सांसद ने लोकार्पण किया है। जबकि इससे लोगों के लिए जून 2015 में खोल दिया गया था। ऐसे ही कई अन्य योजनाएं भी काफी समय पहले शुरू हो चुकी हैं।       

 राष्ट्रपति को पत्र भेजना नई बात नहीं, समय से होता है जीडीए का ऑडिट                        
राज्यपाल राम नाईक द्वारा जीडीए के सीएजी ऑडिट के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखे जाने पर सपा सांसद ने कहा कि राजनीति में पत्र लिखना कोई नई बात नहीं है। राजनीति में पत्र लिखे जाते हैं। जीडीए का ऑडिट समय पर होता है। कांग्रेस के साथ गठबंधन पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।  

बैनर पर सिर्फ अखिलेश और रामगोपाल की फोटो  
विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में लगे बैनर ने एक बार फिर सपा की आपसी कलह की ओर इशारा किया। बैनर पर सिर्फ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव की ही फोटो लगी दिखी। उधर, कार्यक्रम का समय 11 बजे था मगर सपा के जिला और महानगर के पदाधिकारी भी रामगोपाल यादव के भाषण शुरू होने के बाद पहुंचे। रामगोपाल ने भाषण के दौरान पदाधिकारियों को देरी से आने पर टोकते हुए चुटकी भी ली।             
- रामगोपाल से शिकायत करने पहुंची महिला                  
न्याय खंड-1 निवासी मधु रोती हुई रामगोपाल यादव से मिलने पहुंची। सुरक्षा कर्मियों ने महिला को रोक लिया। महिला ने बताया कि उसकी सास उन्हें तांत्रिक के हवाले करना चाहती है। उसने मामले की शिकायत पुलिस में की थी तो उन्हें महिला थाने भेज दिया। उनकी एफआईआर तो दर्ज हो गई, मगर कार्रवाई के नाम पर पुलिसकर्मी रुपये की मांग कर रहे हैं। महिला रोतेे हुए एसडीएम प्रीति जायसवाल महिला के पास पहुंची और उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
                  
- इन योजनाओं का किया गया लोकार्पण                  
1. एनएच-24 से एनएच-58 को जोड़ने वाली आरओबी सहित छह लेन लिंक रोड                  
2. मधुबन-बापूधाम योजना में 56 एमएलडी क्षमता के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट                  
3. मधुबन-बापूधाम में तीन एवं स्वर्णजयंतीपुरम योजना में 33केवी क्षमता के चार सबस्टेशन                  
4. इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना में 896 ईडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण                  
5. वैशाली मेट्रो स्टेशन के समीप मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण                  
6. हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से दिल्ली बॉर्डर तक चार लेन से छह लेन तक चौड़ीकरण                  
7. गाजियाबाद शहर में विभिन्न स्थानों पर साइकिल ट्रैक का निर्माण                  
8. एनएच-24 से बंधा रोड निर्माण                   
9. जीटी रोड स्थित हिंडन नदी पर दो लेन पुल का निर्माण                  
10. राजनगर डिस्ट्रिक सेंटर के सौंदर्यीकरण का कार्य                  
11. हापुड़ मार्ग से मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के पहुंच मार्ग                  
12. पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से सिटी फॉरेस्ट का विकास कार्य                  
13. एनएच-24 के समानांतर इंदिरापुरम से डासना तक सर्विस रोड का निर्माण कार्य                  
14. राजनगर आरओबी से डासना क्रासिंग आरओबी तक हापुड़ रोड का चार लेन से छह लेन तक चौड़ीकरण
15. मेरठ रोड तिराहे से एएलटी आरओबी तक एनएच-24 को चार लेन से छह लेन तक चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण                  
16. गाजियाबाद कलक्ट्रेट परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग                   
17. इंदिरापुरम योजना में एनएच-24 के पास पार्क व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण                   
18. आनंद नगर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में 5 एकड़ भूमि पर पार्क का निर्माण एवं विकास                  
19. मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना में सिटी पार्क                   
20. संजय नगर सेक्टर-23 में 10 एकड़ भूमि पर स्कल्पचर पार्क का निर्माण एवं विकास                  
21. नेहरू नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में डबल इंडोर बैडमिंटन कोर्ट                  
22.वैशाली सेक्टर-1 स्थित कम्युनिटी सेंटर में डबल इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण                  
23. राजनगर सेक्टर-4 स्थित कम्युनिटी सेंटर परिसर में इंटर बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण                   


इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास                  
1. मधुबन-बापूधाम योजना में बुनकर मार्ट का निर्माण कार्य                  
2. समाजवादी आवासीय योजना के अंतर्गत कोयल एंक्लेव आवासीय योजना में 1029 भवनों का निर्माण     
3. समाजवादी आवासीय योजना के अंतर्गत मधुबन बापूधाम में 392 भवनों का निर्माण                  
4. लिंक रोड एनएच-58 पर वसुंधरा कट के समीप फ्लाईओवर                   
5. एनएच-58 के राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण                  
6. हापुड़ चुंगी चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण                  
7. मधुबन बापूधाम से 256 ईडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण                  
8. ट्रैफिक सुधार हेतु राजेंद्र नगर एवं लाजपतनगर योजना मं सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण  
9. सर्कुलेशन प्लान के अनुसार इंदिरापुरम, वसुंधरा को मिलाते हुए अंडरपास का निर्माण कार्य                   
10. हिंडन कट कैनाल पर ब्रिज पर निर्माण कार्य                  
12. संजय नगर एवं बृज विहार योजना में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण कार्य                  
13. मोदीनगर में 32 ईडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण                  
14. यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के दृष्टिगत कोयल एंकलेव योजना से इंद्रप्रस्थ योजना होते हुए लोनी तिराहे तक सेंट्रल वर्ज।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed