{"_id":"5730ded74f1c1b2333919c1a","slug":"14-million-spent-on-repairs-hand-pumps-even-worse","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरम्मत पर 1.4 करोड़ खर्च, हैंडपंप फिर भी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरम्मत पर 1.4 करोड़ खर्च, हैंडपंप फिर भी खराब
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 10 May 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
सूख्ाे हैंडपंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के जलकल विभाग में हैंडपंप के मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा खेल हो रहा है। बीते दो साल में निगम ने सिर्फ हैंडपंपों की मरम्मत पर 1.44 करोड़ रुपये खर्च किए। बावजूद इसके शहर में 550 से ज्यादा हैंडपंप खराब हैं। सैकड़ों हैंडपंप से सामान चोरी हो चुके हैं। बजट में मेंटेनेंस फर्म को मरम्मत के नाम पर फंड का भुगतान दिखा दिया गया लेकिन हैंडपंप ठीक नहीं हुए। वार्डों की जनता पानी को तरस रही है।
निगम ने बीते साल हैंडपंपों की मरम्मत का ठेका प्राइवेट फर्म को दिया था। निगम अधिकारियों के मुताबिक एक हैंडपंप के रखरखाव के लिए फर्म को प्रति साल 1600 रुपये भुगतान किया गया। इस रकम से फर्म को हैंडपंप का मेंटेनेंस कर उन्हें चालू रखना था। लेकिन काम और भुगतान सिर्फ कागजों में ही किया गया। बीओटी फर्मों की तरह ही इस फर्म ने भी धरातल पर न तो हैंडपंपों का मेंटेनेंस किया और न संचालन। अब शहर का कोई वार्ड ऐसा नहीं जहां 50-60 हैंडपंप खराब न हो।
..
हैंडपंप का सामान ले गए चोर
शहर में खराब पड़े अधिकांश हैंडपंप से सामान चोरी हो चुका है। चोर इनमें से हत्था, चेन और लोहे के अन्य पार्ट्स उतार कर ले गए। मेंटेनेंस फर्म ठीक से रखरखाव करती तो हैंडपंप का सामान चोरी न होता। निगम अधिकारियों के पास यह रिकार्ड भी नहीं कि कितने हैंडपंप का सामान चोरी हो चुका है।
विज्ञापन
..
गर्मी का आधा सीजन बीता, हैंडपंप नहीं हुए रिपेयर
शहर के खराब 550 हैंडपंप में से सैकड़ों ऐसे हैं जो सिर्फ रिपेयरिंग के बाद चालू हो सकते हैं। निगम के जलकल विभाग ने गर्मी का आधा सीजन बीतने के बावजूद इनकी मरम्मत शुरू नहीं की। लोगों को गर्मी का सीजन परेशानियों में ही बिताना पड़ेगा।
..
आंकड़ों में निगम की हैंडपंप व्यवस्था
शहर में कुल हैंडपंप 7573
खराब हैंडपंप 570
दो साल में खर्च किया गया बजट
वर्ष मरम्मत नए
2014-15 8039526 5993400
2015-16 6383762 22116282
कुल खर्च 14423288 28109682
इन स्थानों पर हैंडपंप खराब होने से परेशानी
पुराना बस स्टैंड, नया बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, डूंडाहेड़ा, बागू, क्रिश्चयन नगर, भीमनगर, शांति नगर, सैन विहार, माता कालोनी, रोजी कालोनी, शहीद नगर, पसौंडा, लोहिया नगर, संजय नगर, लाजपतनगर, विवेकानंदनगर, अशोक नगर, नेहरू नगर, प्रताप विहार, विजयनगर
जनता परेशान
बस अड्डे चौराहे पर लगे हैंडपंप से प्रतिदिन हजारों लोग प्यास बुझाते थे। कई महीनों से हैंडपंप का सामान चोरी हो गया है। लोग परेशान है। उन्हें मजबूरी में पानी खरीदना पड़ रहा है। - सुमित कुमार, दुकानदार
बस अड्डे के पास एक भी हैंडपंप दिखायी नहीं दिया। अगर जेब में पैसा न हो तो फिर शहर में प्यास बुझाना भी मुश्किल है। - अर्जुन सिंह, यात्री
कालोनी में अधिकांश हैंडपंप खराब हैं। निगम की ओर से यहां लाइन से पानी की सप्लाई मिल रही। ऐसे में हैंडपंप खराब होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। - बिशन सिंह, बागू निवासी
..
अधिकारी बोले
हैंडपंप की रिपेयरिंग निरंतर की जाती है। अब निगम प्राइवेट फर्म की बजाय खुद मेंटेनेंस कर रहा है। रिपेयरिंग के लिए टेंडर कॉल कर ठेकेदारों से नए रेट लिए जा रहे हैं। रेट आने के बाद हैंडपंप की मरम्मत युद्ध स्तर पर कराई जाएगी। - आरके यादव, अधिशासी अभियंता, जलकल
मंगलवार को हैंडपंप ठीक कराए जाने पर अधिकारियों से वार्ता करूंगा। एक महीने में सभी हैंडपंप ठीक कराए जाएंगे। रिबोर के दौरान हैंडपंप में 200 फीट से कम पाइप नहीं डाले जाएंगे। ताकि वह जल्द ही फेल न हो। - अशु वर्मा, महापौर