{"_id":"6511e695ea96c384b502aff4","slug":"1319-lakh-cheated-by-luring-a-profit-of-rs-150-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-206236-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 150 रुपये के फायदे का लालच देकर 13.19 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 150 रुपये के फायदे का लालच देकर 13.19 लाख ठगे
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी प्राची को शातिरों ने यूट्यूब पर पेज लाइक करने का टास्क देकर 13.19 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पेज लाइक करने पर 150 रुपये देने का लालच दिया, फिर रुपये निवेश कराकर ज्यादा कमाई का झांसा देकर ठगी की। मामले में उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
प्राची का कहना है कि उनके पास व्हाट्सएप पर कनिका नाम से एक मेसेज आया। जो एक एप पर वर्षा कटोच नाम से आ रहा था। मेसेज में यूट्यूब पेज लाइक करने पर 150 रुपये देने का टास्क दिया गया। शुरुआत में दो दिन उन्होंने पेज लाइक किया। इसके बाद उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर वेलफेयर टास्क करने के नाम पर रुपये निवेश करने को कहा गया। जिसके बदले उन्हें कमीशन देने की बात कही गई।
साथ ही कहा कि टास्क पूरा होने पर ही रकम निकाल पाने का नियम है। धीरे-धीरे उन्होंने 13.19 लाख रुपये निवेश कर दिए। उन्होंने जब रकम निकालने का प्रयास किया तो शातिर सात लाख रुपये की और मांग करने लगे। इस बात पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। एसीपी कोतवाली निमिष पाटिल का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।