फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   13 villages of Muradnagar may be included in Greater Ghaziabad

Ghaziabad News: ग्रेटर गाजियाबाद में शामिल हो सकते हैं मुरादनगर के 13 गांव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
13 villages of Muradnagar may be included in Greater Ghaziabad
गाजियाबाद। ग्रेटर गाजियाबाद बनाने के लिए प्रशासन सहित संबंंधित विभाग के अधिकारी तेजी से काम करने में जुटे हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नक्शा तैयार करने से लेकर जनसंख्या और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। कांवड़ मेला खत्म होने के बाद जिलाधिकारी बैठक लेंगे।
विज्ञापन

ग्रेटर गाजियाबाद बनाने के लिए जिला प्रशासन खोड़ा, कनावनी, लोनी और डासना नगर पंचायत के साथ मुरादनगर के 13 गांवों को जोड़ने की योजना बना रहा है। इन सभी क्षेत्रों के नक्शे का मिलान किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद दौरे के समय ग्रेटर गाजियाबाद बनाने की घोषणा की थी। इसमें खोड़ा, लोनी व मुरादनगर को मिलाकर ग्रेटर गाजियाबाद बनाने की योजना की थी। इसकी तैयारियां नगर-निगम, जीडीए और प्रशासन कर रहा है। पिछले हफ्ते जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि अधिकारियों को जनसंख्या और क्षेत्र के हिसाब से नक्शा देखकर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। कांवड़ यात्रा खत्म होने के बाद दोबारा बैठक की जाएगी।
विज्ञापन



विभागीय सूत्रों की माने तो इन क्षेत्रों को किस तरह से जोड़ा जाए, ताकि यह ग्रेटर गाजियाबाद की शक्ल ले सकें, इस पर मंथन लगभग पूरा हो चुका है। ग्रेटर गाजियाबाद में खोड़ा, लोनी और डासना के साथ मुरादनगर के गाजियाबाद सीमा ने लगे 13 गांवों को जोड़ने की योजना है। इसका प्राथमिक नक्शा तैयार भी कर लिया गया है। हालांकि अभी इसे कुछ बदलाव के भी आसार बताए जा रहे हैं। कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद ग्रेटर गाजियाबाद का सही नक्शा सामने आ जाएगा। सभी विभागों की सहमति के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




नक्शों का किया जा चुका है मिलान



पहले चरण में सभी नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र के नक्शे निकलवाए गए थे। इन नक्शों को नगर निगम की सीमा से मिलाया गया। ग्रेटर गाजियाबाद में किस क्षेत्र के कितने गांव शामिल किए जाएंगे, इसको लेकर लगातार काम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article