{"_id":"69712b29a538d054e0035202","slug":"13-lakh-rupees-duped-on-the-pretext-of-investment-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-807481-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: निवेश का झांसा देकर 13 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: निवेश का झांसा देकर 13 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
गाजियाबाद। फेसबुक पर दोस्ती कर अमेरिका से आकर भारत में बिजनेस करने की बात से शुरू हुई दोस्ती के बाद महिला ने एक व्यक्ति से क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 13 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दी है। एडीसीपी अपराध पीयूष सिंह ने बताया कि इंदिरापुरम के वैभव खंड स्थित गौर ग्रीन सिटी में रहने वाले संतोष राज की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
खुद 50 हजार रुपये खर्च कर खुलवाया अकाउंट
पीड़ित संतोष राज ने शिकायत में बताया है कि पांच सितंबर 2025 को फेसबुक मैसेंजर पर मीरा कपूर नाम की महिला का मैसेज आया। मीरा कपूर ने बताया कि वह बंगलूरू में टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी चलाती हैं। उसने बताया कि वह पूर्व में न्यूयॉर्क (अमेरिका) में रहती थी। उसने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। पिता की मौत के बाद उसे भारत आकर कारोबार संभालना पड़ा।
महिला ने मोबाइल नंबर दिया और बताया कि क्रिप्टोकरेंसी की तरह अमेरिका में यूएसटीडी नाम की करेंसी होती है। वह उसमें ट्रेडिंग करती है और न्यूयॉर्क में उसके एक परिचित सीनियर बैंकर हैं, जो जेपी मॉर्गन में काम करते हैं। उसने निवेश करने पर मुनाफा होने का झांसा दिया।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार उन्होंने निवेश करने से इन्कार किया। इस पर महिला ने 50 हजार रुपये खर्च कर अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज नास्डैक में संतोष राज का अकाउंट खुलवाया। इसके बाद उन्होंने निवेश करना शुरू किया। कुछ दिन बाद उन्हें एक लाख रुपये का मुनाफा दिखाया गया।
इसके बाद वह लगातार निवेश करने लगे और 30 प्रतिशत से अधिक मुनाफा डीमैट खाते में दर्शाया जाने लगा। नौ लाख रुपये निवेश करने पर उनके खाते में 26 लाख रुपये दर्शाए गए। छह जनवरी को उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया तो उनसे 5.54 लाख रुपये टैक्स के रूप में मांगे गए।
टैक्स जमा करने के बाद भी वह रुपये खाते से नहीं निकाल पाए। इसके बाद साइबर ठगों ने 3.96 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की। उन्होंने मीरा कपूर को फोन किया लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, जबकि साइबर ठग लगातार पैसा जमा करने के लिए दबाव डाल रहे हैं। पीड़ित ने परेशान होकर साइबर ठगों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एडीसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मोबाइल नंबर और खातों की जांच की जा रही है।