फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दिन भर पड़ी झमाझम बारिश और ओले

दिन भर पड़ी झमाझम बारिश और ओले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
दिन भर पड़ी झमाझम बारिश और ओले
दिनभर पड़ी झमाझम बारिश और ओले
विज्ञापन


गाजियाबाद। बृहस्पतिवार झमाझम बारिश और ओले बरसने से ठंड बढ़ गया। जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। सुबह से लेकर रात तक कई बार बारिश हुई। बारिश के कारण सड़कों पर जाम भी लगा। यातायात धीमा हो जाने और वाहन फंसने की वजह से हाइवे और शहर के अंदर मुख्य चौराहों पर जाम लगा।
सुबह सात बजे जमकर बारिश हुई और ओले बरसे। दोपहर में कुछ राहत रही, लेकिन शाम चार बजे से फिर घने बादल छा गए। रात में तेज बारिश हुई। शाम को भी बारिश के साथ ओले पड़े। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहेगा। 14 से 17 फरवरी तक फिर बारिश होने का अनुमान है। इस बीच तापमान काफी कम रहेगा। बारिश के बाद बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। आठ फरवरी को तापमान एक डिग्री और नीचे गिरकर अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहेगा यह तापमान नौ फरवरी को भी रहेगा। इसके बाद 10 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक तापमान में गिरावट रहेगी और हल्के बादल छाए रहेंगे। लेकिन 14 फरवरी को मौसम विभाग के अनुसार बादल और हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


भारी बारिश, हवा और ओले पड़ने से सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। ओले की वजह से पत्तियों वाले फसल और सब्जियों को भी नुकसान होगा। इसके अलावा गेहूं, गन्ना, जौ के लिए बरसात अच्छी है।- डॉ. आरएस वर्मा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed