फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, जिला इंचार्ज बनाए

चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, जिला इंचार्ज बनाए

Sat, 07 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, जिला इंचार्ज बनाए
चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, जिला इंचार्ज बनाए
विज्ञापन

साहिबाबाद। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा चुनावी तैयारियों में जुट गई है। पार्टी ने लक्ष्य रखा है कि बड़ी संख्या में मतदाताओं को सूची से जोड़ा जाए। इसके लिए सभी पदाधिकारियों से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है। मोहननगर स्थित आईटीएस कॉलेज में शुक्रवार को भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने लोकसभा चुनाव के लिए बूथ प्रबंधन और बूथ स्तर पर कमेटी गठित करने के काम में तेजी लाने की बात कही। उन्होंने पदाधिकारियों से चुनाव की तैयारी में जोर शोर से जुट जाने का आह्वान किया।

बैठक में 19 जिलों में जिला इंचार्ज नियुक्ति किए गए। इनमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव जैन सिक्का को हापुड़, डीके शर्मा अमरोहा, हरवीर मलिक बागपत, विमल शर्मा मुजफ्फरनगर, पवन गोयल गौतमबुद्धनगर, रचना पाल मुरादाबाद, अमित वाल्मीकि मेरठ महानगर, अनिल खेड़ा शामली और हरीश ठाकुर को बुलंदशहर की कमान सौंपी गई है। इस मौके पर संगठन मंत्री सुनील बंसल ने 10 जुलाई तक सभी जिलों के सेक्टर प्रवासियों की सूची बनाकर क्षेत्रीय कार्यालय को मुहैया कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी जिलों के प्रकल्प, प्रकोष्ठ व विभाग के जिला संयोजकों की घोषणा 15 जुलाई तक कर दी जाए। उन्होंने क्षेत्रीय बैठक में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को जानकारी दी कि प्रदेश भर में करीब 52 लाख मतदाता अब भी सूची से गायब हैं। इसलिए घर-घर जाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाए, ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं को पार्टी से जोड़ा जा सके। बैठक में पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी, पश्चिम प्रभारी विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोगा, मुंशीलाल, मोहित बेनीवाल, राजीव अग्रवाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed