फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   12 year old boy tried to misdeed an 8 year old girl In Ghaziabad

सोचने पर मजबूर कर देगी घटना: 12 वर्षीय बालक ने आठ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास, आपबीती सुन सब दंग

Wed, 12 Feb 2025 09:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 12 Feb 2025 09:04 PM IST
सार

ग्रामीणों के कारण आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया। बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपी बालक को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा गया है।

विज्ञापन
12 year old boy tried to misdeed an 8 year old girl In Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल के बालक ने आठ साल की बच्ची को बहला कर खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी बालक ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ को देखकर आरोपी बालक मौके से भाग गया।

विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति की आठ वर्षीय पुत्री प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा है। बीते मंगलवार को विद्यालय में वाषिर्कोत्सव चल रहा था। आरोप है कि तभी 12 वर्षीय बालक बच्ची को बहला कर खेत में ले गया। वहां आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के कारण आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया। बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने आरोपी बालक के घर घटना की शिकायत की। आरोप है कि आरोपी बालक के परिजनों ने गांव में पंचायत कर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया।

विज्ञापन

मगर बच्ची के परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़ रहे। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर 12 वर्षीय बालक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी बालक को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed