फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   12 lakhs cheated from businessman on the pretext of renewing account

Ghaziabad News: खाते का नवीनीकरण करने के बहाने कारोबारी से 12 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
12 lakhs cheated from businessman on the pretext of renewing account
साहिबाबाद। दिल्ली शाहदरा के कारोबारी राज तोमर ने तत्कालीन बैंक प्रबंधक और महिला सीए के खिलाफ साहिबाबाद कोतवाली पुलिस को 12 लाख रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। पैसे मांगने पर आरोपियों ने मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


कारोबारी का आरोप है कि उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक के जीटी रोड शाखा के तत्कालीन प्रबंधक आरपी गौतम से संपर्क कर खाते का नवीनीकरण करने के लिए कहा था। बातचीत में उन्होंने प्रक्रिया करने से मना कर दिया, लेकिन चुपके से 20 लाख रुपये दूसरे बैंक के खाते में पॉलिसी के नाम पर ट्रांसफर कर दिए, जिसे उन्होंने कैंसिल कर दिया। कुछ दिनों बाद प्रबंधक ने उन्हें खाते का ऑडिट कराने के लिए सीए सीमा बजाज से मिलवाया था। बैठक में सीए ने उनसे 15 लाख रुपये की आर्थिक मदद मांगी, लेकिन उन्होंने 12 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि समय पूरा होने के बावजूद सीए ने पैसे नहीं दिए। साहिबाबाद एसीपी भास्कर वर्मा का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed