{"_id":"5c72e2b0bdec22073e1b655b","slug":"11551033008-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरातियों में चले लात-घूंसे, तंदूर की सरिया आंख में मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरातियों में चले लात-घूंसे, तंदूर की सरिया आंख में मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरातियों में चले लात-घूंसे, तंदूर की सरिया आंख में मारी
खुर्जा जंक्शन । जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव जहाजपुर स्थित एक मैरिज होम में खाने के विवाद को लेकर बरातियों में लात-घूंसे चल गए। मैरिज होम में विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने एक युवक की आंख में सरिया मार घायल कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
जहाजपुर स्थित एक मैरिज होम में भुन्ना जाटान गांव से देर रात बारात आई थी। आरोप है कि बारात में खाने-पीने के दौरान तंदूर पर खडे़ कुछ युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के बाद एक पक्ष के युवकों ने तंदूर से सरिया निकालते हुए टैना निवासी अनुज की आंख में मार दी। आंख में सरिया लगने से अनुज लहू लुहान हो गया। झगडे़ की सूचना पर आई पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली हायर सेंटर रेफर कर दिया है। ब्यूरो