फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सरकारी कर्मचारी की पत्नी ने ले लिया पीएम आवास योजना का अनुदान

सरकारी कर्मचारी की पत्नी ने ले लिया पीएम आवास योजना का अनुदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
सरकारी कर्मचारी की पत्नी ने ले लिया पीएम आवास योजना का अनुदान
सरकारी कर्मचारी की पत्नी ने ले लिया पीएम आवास योजना का अनुदान
विज्ञापन


गाजियाबाद। मकान बनाने के लिए 2.5 लाख रुपये अनुदान वाली प्रधानमंत्री आवास योजना में ऐसे लोगों ने भी लाभ ले लिया है, जो उसके दायरे में नहीं आते। अर्थला में सरकारी जमीन पर मकान बनाने के लिए अनुदान लिए जाने के बाद अब एक सरकारी कर्मचारी की पत्नी ने अनुदान का लाभ ले लिया है। डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) के अधिकारियों ने भी जांच की खानापूर्ति कर अनुदान दे दिया। अब इस मामले में विजयनगर के ही एक व्यक्ति पवनेश कुमार ने शिकायत कर पीएम आवास योजना में घोटाला किए जाने का आरोप लगाया है।

पवनेश कुमार के मुताबिक विजयनगर के अंबेडकर नगर में एक महिला ने मकान बनाने के लिए डूडा में 2.5 लाख का अनुदान लेने को आवेदन किया था। आरोप है कि महिला इस योजना की पात्रता के दायरे में नहीं आती है। उसके पति परिवहन निगम में क्लर्क हैं और उन्हें अच्छी खासी सैलरी मिलती है। आरोप है कि उनके पास पहले से पक्का मकान और एक दुकान भी है। बावजूद इसके गलत शपथ पत्र लगाकर अनुदान की राशि ले ली गई है। उन्होंने डूडा के परियोजना अधिकारी पवन शर्मा को शिकायत देकर मामले की जांच कराने की मांग की है। वहीं परियोजना अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी, अगर गलत शपथ पत्र देकर अनुदान लिए जाने का आरोप सही पाया गया तो वैधानिक कार्रवाई और अनुदान की राशि की रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed