{"_id":"5b3fcac44f1c1bc3248b4df4","slug":"111530907332-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रियों को अपने साथ रखना होगा हेल्थ कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रियों को अपने साथ रखना होगा हेल्थ कार्ड
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज यात्रियों को अपने साथ रखना होगा हेल्थ कार्ड
गाजियाबाद। हज यात्रियों को यात्रा के समय अपने पास हेल्थ कार्ड रखना जरूरी है। यात्रा पर जाने वाले सभी से हेल्थ कार्ड बनवाने के लिए कहा गया है। सभी हज यात्रियों का टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग द्वारा करा दिया गया है। जिन यात्रियों ने अपना हेल्थ कार्ड नहीं बनवाए हैं, उनको जल्द से जल्द हेल्थ कार्ड बनवाने के निर्देश दिया है।
अल्पसंख्यक विभाग द्वारा हज यात्रियों के टीकाकरण के बाद अपना हेल्थ कार्ड बनवाने के निर्देश दिए गए थे। यात्रियों को बताया है कि वह स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल से अपना हेल्थ कार्ड बनवा लें। हेल्थ कार्ड सभी यात्रियों की हेल्थ अपडेट होंगे, जिसमें पोलियो की खुराक, मैनिनजाइटिस का टीके सहित किस दवा से एलर्जी है, किस बीमारी के मरीज हैं, यह सब दर्ज कराना होगा। इस बार 747 हज यात्री चयनित हुए हैं। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि विभिन्न चिन्हित स्थानों पर कैंप लगाकर टीकाकरण कराया गया है जो लोग टीकाकरण से वंचित रह गए हैं, वह हज यात्री पुराने महिला अस्पताल परिसर में स्थित जिला वैक्सीन स्टोर में जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सोन कुमार ने बताया कि रवाना होने से पहले सभी के हेल्थ कार्ड चेक होंगे।