{"_id":"5b3fc8e54f1c1b92468b5033","slug":"111530906853-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू नगर में जीडीए की 2.50 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू नगर में जीडीए की 2.50 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू नगर में जीडीए की 2.50 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई
गाजियाबाद। जीडीए की एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की ओर से शुक्रवार को नेहरूनगर थर्ड सेक्टर-एफ में अभियान चलाया गया। इस दौरान टास्क फोर्स ने 2.50 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई है। जीडीए अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौैजूदगी में सेक्टर-एफ स्थित भूखंड संख्या 7/3 व 7/4 खसरा संख्या 285 को कब्जा मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि भूखंड पर राजकुमार त्यागी का कब्जा था, जो नोटिस के बाद भी जमीन खाली नहीं कर रहा था। ऐसे में भूखंड को एंटी भूमाफिया अभियान में चिन्हित कर कार्रवाई की गई है। जीडीए अधिकारी भूखंड को कब्जा मुक्त कराने संबंधी कार्रवाई को अपनी बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। इस मौके पर भूमि जिला मजिस्ट्रेट, प्राधिकरण पुलिस बल के अलावा सिहानी थाना गेट की पुलिस, अधिशासी अभियंता जोन-चार, सहायक अभियंता व अभियंत्रण जोन-चार के अधिकारी मौजूद रहे। ध्यान रहे कि शासन स्तर पर अब राजस्व वसूली के साथ एंटी भूमाफिया अभियान की विभाग वार समीक्षा शुरू हो गई है। ऐसी स्थिति में अब उन सभी विभागों पर दबाव है, जिनकी जमीन पर लंबे समय से माफियाओं का अवैध कब्जा है।