फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जुमले बाज सरकार से उठा जनता का विश्वास

जुमले बाज सरकार से उठा जनता का विश्वास

Sat, 17 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
जुमले बाज सरकार से उठा जनता का विश्वास
जुमले बाज सरकार से उठा जनता का विश्वास
विज्ञापन

- रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे दो दिवसीय जिले के दौरे पर
- पार्टी के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक कर भरा जोश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की जुमले बाज सरकार से जनता का विश्वास उठ गया है। हिंदू और मुस्लिम एक हों, यही मैं देखना चाहता हूूं। भाजपा को उखाड़ने के लिए वह सभी वर्गों से मिलेंगे।
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार को जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जिले में सभी वर्गों से मुलाकात करेंगे और केंद्र व प्रदेश सरकार की पोल खोलेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक संख्या में जनता को जोड़ने का आह्वान किया। उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल चौधरी, युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम रजा, मंडल अध्यक्ष यशवीर सिंह आदि भी पहुंचे। जिलाध्यक्ष आसिफ गाजी ने बताया कि कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद चौधरी अजित सिंह से महिला व पुरुष शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल, राजपूत समाज, मुस्लिम समाज, युवा अधिवक्ता, व्यापारी और अन्य समाज के प्रतिनिधि मंडलों ने भी मुलाकात की। इस दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

कई पार्टी नेताओं ने कार्यक्रम से बनाए रखी दूरी
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह के बुलंदशहर आगमन पर पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं नहर और भूड़ चौराहे पर ज्रोर दार स्वागत किया। इसमें सभी नेता और कार्यकर्ता तो शामिल रहे। लेकिन पार्टी के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। इससे साबित हो गया कि पार्टी में एकजुटता नहीं है और उनके अंदर किसी बात को लेकर कोई मलाल है, जो उन्हें रास नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकीलों ने की हाईकोर्ट बैंच की मांग
बुलंदशहर। सिविल बार एसोसिएशन बुलंदशहर के अध्यक्ष पंडित अनिल गौड़ के साथ अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेे मुलाकात करने पार्टी के कैंप कार्यालय पहुंचा। अधिवक्ताओं ने चौधरी अजित सिंह को समर्थन देने का आश्वासन देते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना करवाने का आग्रह किया। इस दौरान अनिल वैद्य एडवोकेट, मनु राज एडवोकेट और रेखा शर्मा एडवोकेट आदि शामिल रहे।


किसानों को नहीं मिली सूचना, मुलाकात से रह गए वंचित
किसानों का प्रतिनिधिमंडल रालोद अध्यक्ष से मिलने से वंचित रह गया। किसानों ने आरोप लगाया कि उनके आने की पार्टी की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई, जिसके चलते वह मुलाकात करने से वंचित रह गए। गांव सेंगली के किसान जगवीर सिंह, नत्थू सिंह व लोकेंद्र सिंह, खालौर से विपिन, सैदपुर से सुधीर चौधरी और चिंगरावटी से किसान संजय ने आरोप लगाया कि रालोद की जिला कार्यकारिणी की ओर से चौधरी अजित सिंह के आने की सूचना नहीं दी गई और वह मुलाकात से वंचित रह गए। इससे किसानों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed