फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   81 हजार रुपये की किश्त 31 तक जमा कराएं आजमीने हज

81 हजार रुपये की किश्त 31 तक जमा कराएं आजमीने हज

Wed, 24 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
81 हजार रुपये की किश्त 31 तक जमा कराएं आजमीने हज
81 हजार रुपये की किश्त 31 तक जमा कराएं आजमीने हज
विज्ञापन

जिले से 545 लोगों का हज यात्रा के लिए हुआ है चयन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। उप्र राज्य हज कमेटी ने जिले के 545 लोगों का हज यात्रा के लिए चयन किया है। अब 31 जनवरी तक प्रत्येक आजमीने हज को 81 हजार रुपये की धनराशि जमा करानी होगी।

जिला हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण केंद्र के प्रबंधक हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि हज यात्रा 2018 के लिए चयनित हज यात्रियों की अग्रिम किश्त की धनराशि का निर्धारण किया जा चुका है। प्रत्येक हज यात्री को 81 हजार रुपये हज कमेटी की निर्धारित पेय स्लिप पर स्टेट बैंक आफ इंडिया के खाता नंबर 32175020010 या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाता नंबर 3187020104066009 में जमा कराने होंगे। चयनित सभी आजमीने हज को अपना मूल पासपोर्ट, दो रंगीन फोटो के साथ जमा की गई राशि की पेय स्लिप की कॉपी निर्धारित प्रारूप पर मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ राज्य हज समिति को 31 जनवरी तक जमा करवाना होगा। पेय स्लिप और मेडिकल फिटनेस प्रपत्र हज कमेटी की वेबसाइट से लॉगिन कर डाउनलोड किया जा सकता है। इसे प्रशिक्षण केंद्र मदरसा कासिमिया अरबिया इस्लामिया ऊपरकोट बुलंदशहर से निशुल्क भी प्राप्त किया जा सकता है। 31 जनवरी तक प्रथम किश्त न जमा करने वाले आजमीने हज का चयन निरस्त कर दिया जाएगा और उसके स्थान पर प्रतीक्षा सूची में शामिल आजमीने हज का नाम शामिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed