फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   शादी का झांसा दे किया शोषण, कराया गर्भपात

शादी का झांसा दे किया शोषण, कराया गर्भपात

Sat, 30 Dec 2017 06:09 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा दे किया शोषण, कराया गर्भपात
शादी का झांसा दे किया शोषण, कराया गर्भपात
विज्ञापन


गाजियाबाद। अर्थला इलाका निवासी एक विधवा महिला का आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने उसे शादी का झांसा देकर कई वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण किया। महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने खुद को उसी के समुदाय का बताकर उससे शादी की बात कही और उसके साथ ही रहना लगा। इस दौरान उसने उसका पांच बार गर्भपात भी कराया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता अर्थला में किराए के मकान में रहती है। 13 साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। टीबी की बीमारी के चलते कई साल पहले उसके पति का निधन हो गया था। इसके बाद बच्चों का पालन पोषण करने के लिए वह अर्थला स्थित एक ब्रेड कंपनी में काम करने लगी, जहां उसकी मुलाकात मेरठ निवासी दूसरे समुदाय के युवक से हुई। उसने बताया कि आरोपी युवक ने खुद को उसी के समुदाय का बताकर शादी का झांसा दिया। बाद में वह उसके साथ ही किराए के मकान में रहने लगा और उसका शारीरिक शोषण कर पांच बार उसका गर्भपात भी कराया। यही नहीं उससे शादी तक नहीं की। शादी का दबाव बनाया तो वह उसे छोड़कर मेरठ चला गया। महिला ने बताया कि जब आरोपी की तलाश में वह उसके गांव पहुंची तो उसे आरोपी के दूसरे समुदाय का होने की जानकारी हुई। आरोप है कि युवक ने अब महिला को जान से मारने की धमकी दी है और उसके भाई ने भी महिला से छेड़छाड़ की है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में एसएसपी ने साहिबाबाद पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed