फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बकाया वसूली में 103 प्रतिष्ठानों पर सील

बकाया वसूली में 103 प्रतिष्ठानों पर सील

Thu, 21 Dec 2017 01:35 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
बकाया वसूली में 103 प्रतिष्ठानों पर सील
दो दिन में 103 प्रतिष्ठान सील
विज्ञापन

गाजियाबाद। कई नोटिस के बाद भी जीडीए का बकाया नहीं चुकाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। बीते दो दिनों में जिला प्रशासन ने अभियान चलाकर 103 प्रतिष्ठानों को सील कराया है। जिलाधिकारी एवं जीडीए प्रभारी वीसी रितु माहेश्वरी के निर्देश पर की जा रही कार्रवाई का असर दिखाई देना लगा है। अब तक की कार्रवाई से करीब 25 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली हो चुकी है।
एसडीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया है कि जिन प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई है उन सभी पर जीडीए का करीब 509 करोड़ रुपया बकाया है। इन सभी को बकाया जमा न करने पर प्राधिकरण की तरफ से लगातार नोटिस जारी किया जा रहा था लेकिन उसके बाद भी बकाया जमा नहीं कराया गया। ऐसे में जीडीए ने आरसी काटे जाने की कार्रवाई शुरू की। आरसी काटे जाने के बाद भी संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया था लेकिन उसके बाद भी कोई पैसा जमा नहीं कराया गया। ऐसे में जिलाधिकारी के निर्देश पर सीलिंग का अभियान चलाया जा रहा है। अगर उसके बाद भी बकाया जमा नहीं कराया जाता है तो कुर्की की कार्रवाई शुरू करेगी।
विज्ञापन


10 लाख से ऊपर के बकायेदार निशाने पर
जीडीए व जिला प्रशासन का सबसे पहले ध्यान 10 लाख रुपये से ऊपर के बकायेदारों पर है। इसके लिए धड़ल्ले से आरसी काटे जाने की कार्रवाई की जा रही है। जीडीए वीसी चाहती है कि बकाया वसूली कर प्राधिकरण से जुड़ी बाकी योजनाओं को गति दी जाये। क्योंकि मौजूदा दौर में प्राधिकरण के कई बड़े प्रोजेक्ट पैसा की कमी के चलते समय पर पूरे नहीं हो पा रहे है। खासकर मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना का काम अधर में लटका है। अब अगर बकाया वसूली हो जाती है तो प्राधिकरण को काफी धनराशि मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed