{"_id":"5a1b1e434f1c1b001c8b53ad","slug":"111511726659-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व चुनाव आयुक्त भी नहीं डाल सके वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व चुनाव आयुक्त भी नहीं डाल सके वोट
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व चुनाव आयुक्त भी नहीं डाल सके वोट
साहिबाबाद। टीएचए में रविवार को नगर निकाय चुनाव में पूर्व चुनाव आयुक्त जीवीजी कृष्णमूर्ति भी अपना वोट नहीं डाल सके। उनका नाम वोटर लिस्ट में ही नहीं था। इसकी जानकारी कारवा के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने दी।
कारवा आरडब्ल्यूए अध्यक्ष वीके मित्तल ने बताया कि पूर्व चुनाव आयुक्त जीवीजी कृष्णमूर्ति कौशांबी की मलयगिरी सोसायटी में करीब 25 वर्ष से रहते हैं। वह हर बार चुनाव में वोट डालते हुए आ रहे हैं। हर वर्ष भोपुरा स्थित प्राइमरी स्कूल में उनका बूथ होता था। इस वर्ष वार्ड बढ़े तो नई लिस्ट जारी हुई। जिसमें काफी संख्या में लोगों के नाम नहीं हैं। रविवार को सुबह उन्होंने आरडब्ल्यूए से संपर्क कर अपने बूथ की जानकारी मांगी। जब आरडब्ल्यूए ने लिस्ट देखी तो पता चला कि पूर्व चुनाव आयुक्त का नाम वोटर लिस्ट में नाम ही नहीं था। उन्होंने इसकी जानकारी जीवीजी कृष्णमूर्ति को दी। वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने की वजह से वह अपना वोट नहीं डाल सके।
-----
पूर्व विधायक सुरेश बंसल का नाम भी वोटर लिस्ट से गायब
गाजियाबाद। बसपा से पूर्व विधायक रहे सुरेश बंसल ने बताया कि वह भी वोट नहीं डाल सके। निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट से उनका नाम भी गायब था।
-----
पूर्व सांसद अमर सिंह ने सूर्यनगर में वोट दिया
साहिबाबाद। नगर निकाय चुनाव में पूर्व सांसद अमर सिंह ने वोट दिया। सूर्य नगर स्थित विद्या भारती पब्लिक स्कूल में उन्होंने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने मुलायम सिंह यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है, तब से मुलायम कृष्ण की शरण में पहुंच गए। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने उत्तर प्रदेश में जन्म लिया और वह द्वारिकाधीश बने। वहीं नरेंद्र मोदी ने गुजरात में जन्म लिया और उत्तर प्रदेश से सांसद बनकर प्रधानमंत्री बने।