फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   11-year-old boy dies after falling into a drain while playing 50 metres away from his home

Ghaziabad News: घर से 50 मीटर दूर खेलते समय नाले में गिरा 11 वर्षीय बच्चा, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
11-year-old boy dies after falling into a drain while playing 50 metres away from his home
नाले में गिरने से आहिल की हुई मौत। फाईल फोटो
मसूरी। मसूरी क्षेत्र के गांव में घर के पास खेल रहा 11 वर्षीय बच्चा नाले में गिर गया। बेहोशी की हालत में उसे पिलखुआ स्थित अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार शाम करीब चार बजे रसूलपुर सिकरोडा के माजरा झुंडपुरा में हुई। इस मामले में हापुड़ पुलिस ने बच्चे का पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में बच्चे को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। एसीपी मसूरी लिपि नागायच ने बताया कि बच्चे का नाम आहिल है। इस घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। हापुड़ पुलिस ने इसमें पंचनामे की कार्रवाई की है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गांव के रहने वाले नदीम चौधरी का आरोप है कि यहां नाली दो फीट से अधिक चौड़ी और गहरी है। इसके बाद भी उनके आसपास सुरक्षा के लिए कोई दीवार नहीं है। 8 जनवरी को ही मसूरी की मौमीन कॉलोनी में नाले में गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद भी यहां सुधार नहीं हो रहा है। वह जिलाधिकारी से इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

दोस्तों ने देखा तो हुई जानकारी

मूल रूप से ग्रेटर नोएडा के सोहरखा गांव निवासी जाहिद पत्नी और पांच बच्चों वाहिद(15), अरशान(14), आहिल(11) और डेढ़ वर्षीय बेटी के साथ झुंडपुरा में रहते हैं। वह प्लंबर का कार्य करते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे उनका बेटा आहिल घर से करीब 50 मीटर दूर बच्चों के साथ सड़क पर खेल रहा था। खेलते समय आहिल नाली में गिर गया। यह नाला ढाई फीट चौड़ा और दो फीट गहरा बताया जा रहा है। कुछ देर बाद पास में ही खेल रहे बच्चों को आहिल नाले में देखा। इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर सूचना दी। वहां पहुंचे लोगों ने उसे बाहर निकाला और फोन कर उसके पिता जाहिद को सूचना दी। मौके पर पहुंची जाहिद की पत्नी और अन्य ग्रामीणों ने आहिल को गर्म पानी से साफ किया। परिजनों ने उसे हापुड़ स्थित रामा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शाम करीब साढ़े छह बजे आहिल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाली में गिरने पर दौरा आने का अंदेशा
पीड़ित जाहिद ने बताया कि वर्षों पूर्व आहिल के बड़े भाई अरहान(13) की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि आहिल मानसिक रूप से कमजोर था और पढ़ाई भी नहीं कर पाता था। आहिल को मामूली घबराहट होने पर दौरा पड़ जाता था। उन्होंने बताया कि वह सुबह ही घर से निकल जाता था और बच्चों के साथ खेलता रहता था। भूख लगने पर वह घर लौटता था। आशंका जताई कि नाली में गिरते ही घबराहट में आहिल को दौरा आ गया होगा और उसकी मौत हो गई।


जांच के लिए भेजी गई टीम

इस घटना के बाद गांव के लोग प्रशासनिक व्यवस्थाओं से नाराज हैं। इस मामले डीपीआरओ जाहिद हुसैन ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एडीओ को जांच के लिए भेजा गया है। वह हादसे के बाद संबंध में पूरी रिपोर्ट देंगे। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में परिवार से भी मुलाकात कर पूरी जानकारी ली जाएगी।

.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed