फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   11 Azam Khan will inaugurate the Ganga water plant

11 को गंगाजल प्लांट का उद्घाटन करेंगे आजम खां

Wed, 07 Dec 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 07 Dec 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
11 Azam Khan will inaugurate the Ganga water plant
आजम खां - फोटो : amar ujala

सिद्धार्थ विहार (प्रताप विहार) में बनाए गए 100 क्यूसेक क्षमता (245 मिलियन लीटर प्रतिदिन) के गंगाजल प्लांट का विधिवत उद्घाटन रविवार को नगर विकास मंत्री आजम खां करेंगे। हालांकि जनहित को देखते हुए प्लांट दिसंबर 2015 में ही चालू किया जा चुका है और नोएडा-टीएचए को इससे गंगाजल सप्लाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


अभी तक इसका उद्घाटन नहीं किया जा सका था।जल निगम ने नोएडा, इंदिरापुरम और आवास विकास परिषद की सिद्धार्थ विहार कालोनी को गंगाजल सप्लाई देने के लिए इस प्लांट का निर्माण किया है।
विज्ञापन


जुलाई 2010 में इस प्लांट का निर्माण शुरू किया गया था। 210 करोड़ की लागत से बने इस प्लांट में 80 फीसदी फंड नोएडा अथॉरिटी ने, 15 प्रतिशत जीडीए ने और बाकी 5 प्रतिशत आवास विकास परिषद ने दिया है। 2014 में इस प्लांट का निर्माण पूरा हो गया था। दिसंबर 2015 तक इसे ट्रायल रन पर चलाया गया और छोटी-मोटी कमियों को दूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा और टीएचए में पानी की किल्लत को देखते हुए दिसंबर 2015 में इसे बिना उद्घाटन के ही चालू कर दिया गया था। अब नगर विकास मंत्री आजम खां इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे। गंगाजल प्लांट प्रभारी आरके अग्रवाल ने बताया कि शासन से  उद्घाटन का प्रोग्राम जारी हो गया है।


नगर विकास मंत्री दोपहर दो बजे गंगाजल प्लांट पर पहुंचेंगे। प्लांट का लोकार्पण कर वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह के लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed