फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   11 arrested in prostitution case in Shalimar Garden Ghaziabad

घर बना जिस्मफरोशी का अड्डा: मोबाइल पर दिखाई जाती थीं लड़कियां, डाइनिंग हॉल में होता सौदा; महिला समेत 11 दबोचे

Fri, 12 Jan 2024 05:26 PM IST
अनुज कुमार मुनीश शर्मा, अमर उजाला, साहिबाबाद
मुनीश शर्मा, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 12 Jan 2024 05:26 PM IST
सार

एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार दोपहर को मकान द्वितीय तल पर टीम ने छापा मारा। फ्लैट में हड़कंप मच गया। पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर संचालिका समेत छह महिला और पांच व्यक्ति को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
11 arrested in prostitution case in Shalimar Garden Ghaziabad
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो स्थित एसएम वर्ल्ड मॉल् के पास किराये के टू बीएचके फ्लैट के डाइनिंग हॉल में सौदा होता था। दो कमरे और रसोई में गंदा काम किया जाता। पुलिस को रसोईघर में गददा और अन्य आपत्तिजनक सामग्री पड़ी मिली। पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ कर संचालिक समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं मकान मालिक पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। फ्लैट से 5600 रुपये नकदी, सात मोबाइल व 35 आपत्तिजनक सामग्री मिली।

विज्ञापन

एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार दोपहर को मकान द्वितीय तल पर टीम ने छापा मारा। फ्लैट में हड़कंप मच गया। पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर संचालिका समेत छह महिला और पांच व्यक्ति को हिरासत में लिया। पांचों व्यक्ति लोनी, विजयनगर, नंदनगरी दिल्ली, फिरोजाबाद व शालीमार गार्डन के निकले दिल्ली की तीन और गाजियाबाद की दो महिलाओं ने बताया कि उनको नौकरी के नाम पर बुलाया गया था। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर देह व्यापार कराया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह पकड़े गये आरोपी
1. प्रवीन पुत्र सूबे सिंह निवासी सिरौली थाना लोनी गाजियाबाद। उम्र- 32 वर्ष
2. मनोज कुमार पुत्र खूबी राम निवासी विजयनगर, गाजियाबाद। उम्र- 32 वर्ष
3. नकुल पुत्र राजकुमार निवासी नंदनगरी दिल्ली। उम्र- 28
4. प्रदुम्न यादव पुत्र जितेंद्र सिंह किलोखरी महारानी बाग दिल्ली, मूल निवासी फिरोजाबाद। उम्र- 24 वर्ष
5. लोकेश पुत्र मुनेश कुमार निवासी नंदनगरी दिल्ली। उम्र-33 वर्ष
6. नेहा पुत्री रमनकिशोर पत्नी उदयवीर ववासी संडे मार्केट शालीमार गार्डन, गाजियाबाद। उम्र-40 वर्ष

विज्ञापन

मोबाइल पर दिखाई जाती थीं लड़कियां
एसीपी ने बताया कि परिचित ग्राहकों को मोबाइल पर फोटो भेजकर लड़कियां दिखाई जाती थीं। अधिकांश सौदे फ्लैट में पहुंचकर होते थे। प्रति ग्राहक एक हजार रुपये लिये जाते थे। इसमें से 500 रुपये महिला को दिये जाना सामने आया है। देह व्यापार के लिये फ्लैट के दो कमरों के अलावा रसोई का भी उपयोग किया जाता। वहीं संचालिका नेहा ने 12 हजार रुपये में फ्लैट किराये पर लिया हुआ है।

पांच माह से पुलिस को नहीं लगी भनक
शालीमार गार्डन थाना पुलिस की नाक के नीचे लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था। पांच माह से किराये के मकान में काम किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने अनसुना कर दिया था। अब आला अधिकारियों के पास मामला पहुंचने पर कार्रवाई हुई। वहीं एसीपी ने 31 दिसंबर को भी शालीमार गार्डन क्षत्र में दो जगह देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। मौके से 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया और थाना व सभी चौकी प्रभारियों को अल्टीमेटम दिया था। फिर भी थाना व चौकी पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है।

पहले भी इलाके में हो चुकी है छापेमारी
वहीं एसीपी ने 31 दिसंबर को भी शालीमार गार्डन क्षत्र में दो जगह देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। मौके से 22 लोगों को गिरफ्तार किया था। सभी चौकी प्रभारियों को अल्टीमेटम दिया था। फिर भी थाना व चौकी पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed