Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   1,062 children given a new lease on life in an 18-bed SNCU over seven months

Ghaziabad News: 18 बेड के एसएनसीयू में सात माह में 1062 बच्चों को मिला नया जीवन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
1,062 children given a new lease on life in an 18-bed SNCU over seven months
महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती नवजात। संवाद
गाजियाबाद। जन्म के साथ ही जिंदगी की जंग लड़ने वाले नवजातों के लिए महिला अस्पताल का विशेष नवजात देखभाल केंद्र (एसएनसीयू) उम्मीद की किरण बना है। यहां समय से पहले जन्म लेने वाले, कम वजन और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे बच्चों को विशेषज्ञों की निगरानी में उपचार दिया जा रहा है। महज 18 बेड की क्षमता वाले इस केंद्र में अप्रैल से अक्तूबर तक 1062 नवजातों को भर्ती कर इलाज किया गया। इनमें से 1055 नवजातों की जान बचाने में सफलता मिली, जबकि सात बच्चों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन




कुछ दिन पहले जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में रखे गए आंकड़ों के अनुसार सात महीने में एसएनसीयू में भर्ती होने वाले नवजातों की संख्या में काफी उतार-चढ़ाव रहा। अप्रैल में 78 बच्चों को भर्ती किया गया। मई में यह संख्या बढ़कर 132 हो गई। जून में सबसे अधिक 350 नवजातों को सघन देखभाल की जरूरत पड़ी। इसके बाद जुलाई में 135, अगस्त में 134, सितंबर में 114 और अक्तूबर में 119 नवजात भर्ती किए गए। जून में भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या अन्य महीनों की तुलना में काफी अधिक रही।
विज्ञापन




समय से पहले जन्मे बच्चों को विशेष निगरानी

संयुक्त अस्पताल संजय नगर की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमा विष्ट के अनुसार गर्भावस्था के नौ महीने पूरे होने से तीन से चार सप्ताह पहले प्रसव होने पर बच्चे को प्रीमैच्योर माना जाता है। ऐसे नवजातों को सामान्य बच्चों की अपेक्षा अधिक देखभाल की जरूरत होती है। जन्म के समय कम वजन, सांस लेने में परेशानी और प्रसव के दौरान जटिलताएं होने पर उन्हें एसएनसीयू में भर्ती किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गर्भावस्था में जांच से कम हो सकता है जोखिम

जिला महिला अस्पताल की वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. माला शर्मा के अनुसार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की चार प्रसव पूर्व जांच कराई जाती है। इनके माध्यम से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान कर समय रहते उपचार शुरू किया जाता है। इसका उद्देश्य प्रसव के दौरान मां और नवजात को होने वाले खतरे को कम करना है। समय पर जांच और उचित उपचार से प्रीमैच्योर डिलीवरी समेत कई जटिलताओं के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed