फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   10.51 lakh transferred from BJP MLA's nephew at gunpoint

Ghaziabad News: भाजपा विधायक के भतीजे से पिस्टल के दम पर ट्रांसफर कराए 10.51 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
10.51 lakh transferred from BJP MLA's nephew at gunpoint
इंदिरापुरम। गाजियाबाद के कविनगर स्थित केडी सीएच-4 निवासी मृदुल गोयल से पिस्टल के दम पर करीब छह-सात लोगों ने 10.20 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद उनकी गाड़ी, मोबाइल व चेन भी छीन ली और बुरी तरह मारपीट के बाद उसे छोड़ा। युवक दिल्ली के कृष्णा नगर विधायक डॉ. अनिल गोयल के भतीजे हैं। शुरुआती जांच में युवक के पोकर खेल में 53 लाख रुपये हारने के बाद 10.20 लाख रुपये पंजीकृत क्लब के खाते में ट्रांसफर करने की बात सामने आई है। पुलिस ने कविनगर निवासी आकाश, पंकज, रिंकू अरोरा और गौरव गोगिया पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में मृदुल के पिता राजीव गोयल ने बताया कि वह पेपर इंडस्ट्री के व्यापार में हैं। बेटा भी व्यापार में हाथ बंटाता है। 16 जनवरी को बेटे के पास एक कॉल आई। बात कर रहे व्यक्ति ने खुद को इंदिरापुरम थाने का पुलिसकर्मी बताया और साइबर फ्रॉड के मामले में बातचीत के लिए बुलाया। बताया कि जब बेटा इंदिरापुरम पहुंचा तब आरोपी और उनके साथियों ने उसे रास्ते में ही रोक लिया और वसुंधरा सेक्टर 15 स्थित गोल्डन एसेस नामक पंजीकृत पोकर क्लब पर ले गए। यहां बिना सीसीटीवी कैमरों वाले कमरे में ले जाकर बेटे से बुरी तरह मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि पिस्टल दिखाकर पहली बार में 9.50 लाख, दूसरी बार में 70 हजार और तीसरी बार में 31,400 रुपये क्लब के बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। इसके अलावा मोबाइल, चेन और गाड़ी भी छीन ली। बेटे ने जब इसका विरोध किया तब आरोपियों ने बुरी तरह मारपीट की, इससे बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। बेटे ने घर आकर पूरी बात बताई तब वह शिकायत करने थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने अपने भाई भाजपा विधायक डॉ. अनिल गोयल से संपर्क किया तब कहीं जाकर प्राथमिकी दर्ज हुई। बताया कि बेटा काफी डरा हुआ है और वह बातचीत भी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--वर्जन--
युवक पर हार की वजह से क्लब के करीब 53 लाख रुपये की देनदारी होने की बात सामने आई है। शुरुआती जांच में देनदारी के चलते 10 लाख 51 हजार 400 रुपये ट्रांसफर करने की बात पता चली है। आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। जल्द गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
निमिष पाटील, डीसीपी ट्रांस हिंडन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed