फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एनसीआरटीसी ने नगर निगम से मांगी 4300 वर्ग मीटर जमीन

एनसीआरटीसी ने नगर निगम से मांगी 4300 वर्ग मीटर जमीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
एनसीआरटीसी ने नगर निगम से मांगी 4300 वर्ग मीटर जमीन
हाई स्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट : एनसीआरटीसी ने नगर निगम से 4300 वर्ग मीटर मांगी जमीन
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ के बीच दौड़ने वाली हाई स्पीड ट्रेन के प्रोजेक्ट के लिए एनसीआरटीसी (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन) ने नगर निगम से 4300 वर्ग मीटर जमीन और मांगी है। स्थायी और अस्थायी उपयोग के लिए इस जमीन की डिमांड वैशाली से मेरठ तिराहे के बीच की गई है। नगर निगम को इसका डिटेल प्रस्ताव भेजा गया है।

इससे पहले भी एनसीआरटीसी नगर निगम से स्थायी उपयोग के लिए करीब साढ़े 15 हजार वर्ग मीटर और अस्थायी उपयोग के लिए करीब 82 हजार वर्ग मीटर जमीन की डिमांड की थी। नगर निगम ने यह प्रस्ताव कार्यकारिणी समिति और बोर्ड से पास कराकर स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है। नगर निगम ने इस जमीन की एवज में करीब 100 करोड़ रुपये की डिमांड जनरेट की थी। अभी इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। अब एनसीआरटीसी ने नगर आयुक्त दिनेश चंद्र सिंह को पत्र भेजकर 4300 वर्ग मीटर अतिरिक्त जमीन की मांग की है। इसमें 300 वर्ग मीटर जमीन 132केवी विद्युत गैंट्री निर्माण के लिए मांगी गई है। एनसीआरटीसी ने जमीन की लोकेशन और डिटेल समेत नगर निगम को प्रस्ताव भेजा है। अपर नगर आयुक्त व नगर निगम के संपत्ति अधिकारी आरएन पांडेय ने बताया कि एनसीआरटीसी की ओर से अतिरिक्त जमीन लेने का प्रस्ताव मिला है। जमीन का प्रस्ताव नगर निगम कार्यकारिणी समिति और बोर्ड से पास कराना होगा। आचार संहिता के बाद प्रस्ताव को पास कराकर शासन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। शासन की अनुमति के बाद ही जमीन देने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed