{"_id":"5a1b1e564f1c1b0d698be556","slug":"101511726678-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम पर बैलट पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम पर बैलट पड़ा भारी
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटन दबाने वालों से आगे निकले ठप्पा लगाने वाले
गाजियाबाद। इस नगर निकाय चुनाव में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर बैलेट पेपर का पलड़ा भारी रहा। शहरी क्षेत्र मतदान करने में ग्रामीण क्षेत्रों से पीछे रह गए हैं। जहां नगर पंचायत क्षेत्रों में सबसे अधिक मतदान हुआ, वहीं नगर पालिका में उससे कम और सबसे कम शहरी क्षेत्रों में मतदान हुआ।
गाजियाबाद में चार नगर पंचायत डासना, फरीदनगर, निवाड़ी और पतला में मतदान हुआ। इनमें से सबसे ज्यादा मतदान पतला में 75.34 प्रतिशत हुआ। जबकि डासना नगर पंचायत में सबसे कम 59.37 प्रतिशत वोट पड़े। ग्रामीण क्षेत्रों का सबसे कम वोट प्रतिशत भी शहरी क्षेत्र से कहीं अधिक है। इसी तरह चार नगर पालिका खोड़ा, लोनी, मोदीनगर और मुरादनगर हैं। लोनी में सबसे कम 49.53 और मुरादनगर में सबसे अधिक 68.34 प्रतिशत वोट पड़े। इन सब में गाजियाबाद, जिसमें टीएचए भी शामिल है, वहां महज 40.12 प्रतिशत ही मतदान ही हुआ। इससे साबित हो गया कि शहरी क्षेत्रों और पॉश कालोनियों से बहुत ही कम लोग वोट देने निकले। जिसका खामियाजा शहरी क्षेत्रों में पकड़ रखने वाले राजनीतिक दलों को हो सकता है।
---------
11,83133 लोग बने ‘पप्पू’
सबहेड
वोट डालने वालों से अधिक रही वोट न डालने वालों की संख्या
- मतदान में 540923 पुरुष और 438032 महिलाओं ने डाला वोट
अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद। निकाय चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने के लिए भले ही बच्चों ने तमाम जागरूकता रैली निकाली हो। बावजूद इसके जनपद में पप्पुओं की संख्या वोट डालने वालों के मुकाबले अधिक रही। हर बार की तरह नतीजा वही रहा और लोग रविवार होने के बावजूद बूथों तक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
नगर पालिका और नगर पंचायत की बजाय नगर निगम में पप्पुओं की संख्या अधिक रही। निकाय चुनाव में कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या 1180743 थी जिसमें से 540923 पुरुषों ने अपने वोट का प्रयोग किया जबकि 639820 पुरुष पप्पू बने। ऐसे ही कुल महिला मतदाताओं की संख्या 981345 थी जिसमें से 438032 महिलाओं ने वोट का प्रयोग किया जबकि 543313 महिलाएं पप्पू बनीं।
इनसेट: प्रशासन ने मतदाता सूची में अंत तक की फेरबदल
प्रशासन ने मतदाता सूची में अंत तक फेरबदल होता रहा। यही वजह है कि पोलिंग पार्टी के रवाना होने तक जो मतदाताओं की संख्या 22 लाख के करीब थी वहीं मतदान वाले दिन यह संख्या 21 लाख हो गई।
कहां कितने लोगों ने डाला वोट
नगर निकाय कुल पुरुष वोट कुल महिला वोट वोट डालने वाले पुरुष वोट डालने वाली महिला
नगरनिगम 741957 617188 302859 242427
मोदीनगर 58365 52713 35444 31036
मुरादनगर 39274 34060 28093 22021
लोनी 226126 183057 110537 92120
खोड़ा 86916 68964 46366 35013
डासना 14962 13619 9117 7852
फरीदनगर 5009 4555 3426 3248
निवाड़ी 3983 3585 1957 1596
पतला 4151 3604 3124 2719