{"_id":"596bbbd24f1c1b407c8b46f3","slug":"101500232658-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों में बाधक बने पति के खाने में मिलाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों में बाधक बने पति के खाने में मिलाया जहर
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध संबंधों में बाधक बने पति के खाने में मिलाया जहर
प्रेम संबंधों में बाधक बनें पति को महिला ने जान से मारने की नियत से खाने में जहर मिला दिया। खाना खाने के दौरान व्यक्ति को जहर मिले होने का अहसास हुआ और उसको उल्टियां होने लगीं।
हालत बिगड़ने पर परिजनों ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की शिकायत ककोड़ थाने में की गई है।
ककोड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का विवाह दस साल पहले हुआ था। वह तीन बच्चों का पिता है। कुछ साल से युवक की पत्नी के संबंध दूर की रिश्तेदारी की एक युवक से हो गए थे।
विरोध करने के बावजूद दोनों छिप-छिपकर मिलते रहते थे। इसको लेकर घर में तनाव रहता था। पिछले दिनों प्रेमी से मिलने की जानकारी होने पर युवक ने पत्नी की जमकर पिटाई की थी। महिला ने इसकी सूचना अपने प्रेमी को दी।
विज्ञापन
अवैध संबंधों में बाधक बनने पर महिला व उसके प्रेमी ने युवक को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। प्रेमी ने महिला को जहर लाकर दिया। प्रेमी के कहने पर महिला ने रात के खाने में पति को जहर मिलाकर दे दिया।
सब्जी में तीव्र जहर मिला होने के चलते युवक को खाने के दौरान ही उल्टियां शुरू हो गईं। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां खाने में जहर देने की पुष्टि हुई।
युवक का गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल ले जाने में देरी होने पर उसकी मौत हो सकती थी। महिला प्रेमी से शादी रचाने के लिए पति की हत्या कराना चाहती है।
पीड़ित ने पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।