फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   1000 participants in digital film festival

डिजिटल फिल्म फेस्टिवल में जुटे 1000 प्रतिभागी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
1000 participants in digital film festival
आईएमएस यूनिवर्सिटी कोर्सेज कैंपस में आयोजित डिजिटल फिल्म फेस्टिवल में भाग लेते वक्ता - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- आईएमएस यूनिवर्सिटी कोर्सेज कैंपस में डिजिटल फिल्म फेस्टिवल 2020 का हुआ आयोजन - अभिनय, फोटोग्राफी के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। एनएच-9 अध्यात्मिक नगर स्थित आईएमएस यूनिवर्सिटी कोर्सेज कैंपस में डिजिटल फिल्म फेस्टिवल-2020 का आयोजन किया गया। संस्थान के जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग द्वारा आयोजित चतुर्थ डिजिटल फिल्म फेस्टिवल में देशभर के विभिन्न संस्थानों के 1000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने ऑनलाइन भाग लिया। अभिनय, फोटोग्राफी, निर्देशन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में कलाकारों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। फोटोग्राफी में प्रथम स्थान बीबीडी आईटी यूनिवर्सिटी लखनऊ के प्रतीक जैन ने हासिल किया। स्कूल स्तर पर सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल की अभिनव कुमार ने पहला स्थान पाया। अभिनय प्रतियोगिता में गलगोटिया यूनिवर्सिटी नोएडा की आकांक्षा प्रथम स्थान पर रही। शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता में कॉलेज स्तर पर रामजस कॉलेज दिल्ली के रजत शर्मा ने प्रथम स्थान पाया। स्कूल स्तर पर सिल्वर लाइन स्कूल के केशव कुमार प्रथम रहे। आरजे प्रतियोगिता में जिम्स दिल्ली की स्थिति प्रथम रही। टिकटोक प्रतियोगिता में कॉलेज स्तर पर पीएसआईटी कॉलेज की प्कृति चड्डा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिजिटल फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ आईएमएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के कोषाध्यक्ष डॉ. राकेश छारिया, संस्थान की निदेशिका डॉ. सपना राकेश, सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल की निदेशिका डॉ. माला कपूर ने किया। फेस्टिवल में निर्णायक मंडल की भूमिका विक्रांत किशोर, रवि तनेजा, प्रणय दीक्षित, सुनील सुयाल, मोहम्मद खालिद, डॉ. बीएस निगम और तपस्या ने निभाई। -------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed